Rajasthan Board Result: RBSE ने पलटा पूरा सिस्टम! March में इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस साल एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह तेज कर दिया है। जहां पहले छात्रों को जून तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब मार्च में ही नतीजे आने की तैयारी है। खास बात यह है कि इस बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, जो पिछले कई सालों में पहली बार हो रहा है। बोर्ड ने 35 हजार शिक्षकों को कॉपियों की जांच में लगाया है ताकि नए सत्र से पहले छात्रों को उनकी मार्कशीट मिल सके। 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक, 12वीं का 28 मार्च तक और 5वीं-8वीं का परिणाम 24 मार्च को आने की संभावना है। इस बार नो डिटेंशन पॉलिसी भी खत्म कर दी गई है, जिससे छात्रों के लिए पास होना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।
Video Published On: Wednesday, Mar 18, 2026, 07:07 [IST]


Click it and Unblock the Notifications