CJP Protest के कार्यक्रम में अचानक घुसे BJP कार्यकर्ता? फिर जो हुआ... देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह जंतर-मंतर पर संगठन का दूसरा प्रदर्शन है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में आने वाले लोगों से थाली और चम्मच साथ लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से थाली-चम्मच बजाकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। संगठन का दावा है कि उसे इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल चुकी है। प्रदर्शनकारी NEET परीक्षा से जुड़े विवादों, पेपर लीक और कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले CJP पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर सहित कई शहरों में भी प्रदर्शन कर चुकी है। अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की मांग भी की है।


Click it and Unblock the Notifications