CJP Protest में Delhi Police का आधी रात बड़ा एक्शन! Abhijeet Dipke की Jantar-Mantar से गिरफ्तारी?
दिल्ली के जंतर-मंतर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक जवान तैनात हैं तथा पुलिस लगातार प्रदर्शन समाप्त करने की चेतावनी दे रही है। अभिजीत दीपके ने मंच से दावा किया कि पुलिस उन्हें किसी भी समय हिरासत में ले सकती है, लेकिन उन्होंने छात्रों और समर्थकों से आंदोलन जारी रखने की अपील की है। शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति समाप्त होने के बावजूद छात्र जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और प्रभावित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा मिले। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बढ़ते तनाव के चलते स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications