Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Rajya Sabha Election: Nitish का इस्तीफा?5वीं सीट पर फंसा पेंच,Owaisi पलटेंगे खेल,NDA में हड़कंप

Bihar Rajya Sabha Election: Nitish's resignation? 5th seat stuck, Owaisi to turn the tables, NDA in turmoil

Bihar Rajya Sabha Election: 5वीं सीट पर फंसा पेंच, क्या Owaisi पलटेंगे पूरा खेल? | Oneindia Hindi बिहार की सियासत में राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर महामुकाबला शुरू हो गया है, जहाँ हार-जीत का फैसला अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के विधायकों के हाथों में आ गया है। बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) ने पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज कर दी है। राज्य से राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है, लेकिन मैदान में छह उम्मीदवारों के उतरने से पांचवीं सीट पर पेंच फँस गया है। NDA हो या महागठबंधन (Mahagathbandhan), हर कोई अपने विधायकों को एकजुट रखने और क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) से बचने के लिए रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। बिहार विधानसभा के गणित को समझें तो NDA के पास 202 विधायक हैं, जिससे बीजेपी और जेडीयू (BJP and JDU) के खाते में 4 सीटें जाना लगभग तय है। लेकिन पांचवीं सीट जीतने के लिए एनडीए को 3 और महागठबंधन को 6 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत है। यहीं से इस चुनाव में 'किंगमेकर' की एंट्री होती है। बिहार में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM के 5 और BSP के 1 विधायक हैं। ये 6 विधायक अब जिस खेमे का समर्थन करेंगे, पांचवीं सीट की बाजी उसी के हाथ लगेगी। इस अहम सीट को जीतने के लिए एनडीए (NDA) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के आवास पर देर रात तक बैठकों का दौर चला, जिसमें विधायकों को 16 मार्च तक पटना न छोड़ने और किसी भी अनजान कॉल से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा और विजय चौधरी के आवास पर भी अंतिम रणनीतियां तय की जा रही हैं। आखिर 16 मार्च को किसकी होगी जीत और किसका खेल बिगड़ेगा? पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। About the Story: The Bihar Rajya Sabha Election 2024 has taken a dramatic tu as six candidates vie for five seats, making the battle for the fifth seat highly intense. With the NDA and Mahagathbandhan falling short of the required numbers for the final seat, Asaduddin Owaisi's AIMIM and the BSP have emerged as crucial kingmakers. Watch this detailed analysis of the Bihar political equation, MLA vote counting, and NDA's master strategy to prevent cross-voting ahead of the March 16 polls.

Video Published On: Friday, Mar 13, 2026, 05:51 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल