Bengal Election 2026: ओवैसी की एंट्री से बंगाल में पलटेगा पूरा गेम? Humayun Kabir के साथ किया गठबंधन
West Bengal Election 2026: असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल की सियासत में किया बड़ा धमाका, क्या ममता बनर्जी का गढ़ ढह जाएगा? ओवैसी ने एक ऐसे विवादित चेहरे के साथ हाथ मिलाया है जिसने पूरी राजनीति में भूचाल ला दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राज्य की राजनीति में एक जबरदस्त मोड़ आ गया है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अब बंगाल में चुनाव लड़ेगी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ओवैसी ने हुमायूँ कबीर (Humayun Kabir) की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के साथ गठबंधन किया है। हुमायूँ कबीर वही नेता हैं जिनका नाम बाबरी मस्जिद जैसे बयानों को लेकर पहले ही विवादों में रहा है। इस गठबंधन के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बंगाल का मुस्लिम वोट बैंक ममता बनर्जी की TMC के हाथ से निकलकर ओवैसी के पाले में चला जाएगा? अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा फायदा किसे होगा और नुकसान किसे? इस वीडियो में हम विश्लेषण करेंगे कि ओवैसी और हुमायूँ कबीर की जुगलबंदी बंगाल के 'वोटों के गणित' को कैसे प्रभावित करेगी। क्या ममता बनर्जी और बीजेपी के लिए 2026 की राह अब और मुश्किल होने वाली है? जानने के लिए देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications