Srinagar में 36 साल बाद खुला 700 साल पुराना दुर्गेश्वरी मंदिर, मुस्लिम पड़ोसियों ने भी की मदद
श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में स्थित करीब 700 साल पुराना श्री दुर्गेश्वरी माता मंदिर लगभग 36 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना हुई और शंखनाद गूंजा। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद मंदिर वीरान हो गया था। अब कश्मीरी पंडित शशि टिक्कू की पहल पर स्थानीय लोगों ने इसका जीर्णोद्धार किया। खास बात यह है कि इस मुहिम में मुस्लिम पड़ोसियों और मस्जिद कमेटी ने भी सहयोग दिया। देखिए मंदिर की वापसी और कश्मीर की साझा विरासत की यह पूरी कहानी।
Video Published On: Tuesday, Nov 24, 2026, 19:17 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
