सेल्फी लवर्स के लिए Xiaomi का बड़ा धमाका! Redmi Note 15 5G और Pad 2 Pro 5G की कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
साल 2026 की शुरुआत होते ही Redmi ने टेक जगत में हलचल मचा दी है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने दो सबसे दमदार मिड-रेंज डिवाइस- Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro 5G को उतार दिया है।
स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के शौकीन युवाओं के लिए ये दोनों गैजेट्स किसी तोहफे से कम नहीं हैं। शानदार डिस्प्ले से लेकर मॉन्स्टर बैटरी तक, Redmi ने इस बार हर डिपार्टमेंट में तगड़ा अपग्रेड दिया है।

Redmi Note 15 5G: स्टाइल और पावर का परफेक्ट कॉम्बो
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो हाथ में प्रीमियम लगे और गेमिंग के वक्त अटके नहीं, तो Redmi Note 15 5G आपकी तलाश खत्म कर सकता है। इसमें 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 3200 nits की पीक ब्राइटनेस है, जिसका मतलब है कि चिलचिलाती धूप में भी आपको स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखेगी। फोन के अंदर Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है।
सेल्फी के शौकीनों के लिए दमदार फोन
फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में 20MP का शानदार कैमरा मौजूद है। 5520mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग इसे पूरे दिन साथ निभाने के लिए तैयार करती है।
Redmi Pad 2 Pro 5G: टैबलेट जो बनेगा आपका पावर बैंक
Redmi Pad 2 Pro 5G हर मोर्चे पर फिट बैठता है। 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले के साथ इसमें मूवी देखने का अनुभव एकदम सिनेमाई होता है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इस टैबलेट की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 12,000mAh की पावरफूल बैटरी है। यह न सिर्फ खुद लंबे समय तक चलती है, बल्कि रिवर्स चार्जिंग की मदद से आपके दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकती है।
कीमत, सेल और धांसू ऑफर्स
Xiaomi ने इन दोनों डिवाइसेज को किफायती रखने की पूरी कोशिश की है। यहां इनकी कीमत और सेल की पूरी डिटेल दी गई है:
- Redmi Note 15 5G (8GB/128GB): इसकी कीमत ₹22,999 रखी गई है। इसकी सेल 9 जनवरी से शुरू होगी। यह मिस्ट पर्पल, ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
- Redmi Pad 2 Pro 5G: इसका वाई-फाई मॉडल ₹22,999 और 5G मॉडल ₹25,999 में मिलेगा। इसकी बिक्री 12 जनवरी से शुरू होगी।
- बैंक ऑफर्स: अगर आप ICICI, SBI या Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो फोन पर ₹3,000 और टैबलेट पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications