VIDEO: 'भइया मत करो', रैपिडो ड्राइवर की हरकत से सहमी बेंगलुरु की महिला, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर पर महिला यात्री से बदसलूकी करने का आरोप लगा है। महिला ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

इस मामले में विल्सन गार्डन पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रैपिडो कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Rapido driver misbehaves

महिला ने इंस्टाग्राम पर पूरी घटना शेयर की।

उन्होंने लिखा, 'मैं चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी (Paying Guest) लौट रही थी। तभी रैपिडो ड्राइवर ने बाइक चलते-चलते मेरे पैर पकड़ने की कोशिश की।' महिला के मुताबिक, 'ये सब इतनी जल्दी हुआ कि मैं समझ ही नहीं पाई कि क्या करूं। जब उसने दोबारा ऐसा किया, तो मैंने कहा - 'भइया, क्या कर रहे हो, मत करो।' लेकिन वह नहीं रुका।'

रास्ते में नहीं रुकी, डर से चुप रही
महिला ने बताया कि वह बाइक रुकवाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं, क्योंकि वह उस इलाके में नई थीं और रास्ता नहीं जानती थीं।

राहगीर ने दिखाई हिम्मत
महिला को उसकी लोकेशन पर पहुंचने के बाद, एक राहगीर ने उसे परेशान देखा और पूछा कि क्या हुआ। महिला ने जब पूरी घटना बताई तो उस शख्स ने ड्राइवर को रोककर डांटा। ड्राइवर ने माफी मांगी, लेकिन जाते-जाते उसने महिला की तरफ उंगली दिखाई - जिससे वह और ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगीं।

'कोई और लड़की ऐसा न झेले'
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'मैं ये कहानी इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि कोई और लड़की ऐसा अनुभव न झेले- न कैब में, न बाइक पर, कहीं भी नहीं। ये पहली बार नहीं है जब मेरे साथ ऐसा हुआ है, लेकिन आज जो डर लगा, उसने मुझे चुप नहीं रहने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+