VIDEO: 'कहां मिलेगी ऐसी पत्नी', लोको पायलट पति को नहीं मिली छुट्टी तो स्टेशन पहुंचकर मनाया करवा चौथ

Karwa Chauth Viral Video: करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के अटूट प्यार और समर्पण का प्रतीक है, लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इस बार एक ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।लोको पायलट पति को छुट्टी न मिलने पर उनकी पत्नी ने रेलवे स्टेशन पर ही पूजा की थाली सजा दी और वहीं व्रत खोला।

अब इस अटूट प्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में सिंगल लड़के ऐसी ही पत्नी मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

karwa Chauth viral video

कानपुर सेंट्रल पर दिखी इस रियल लाइफ लव स्टोरी के हीरो लोको पायलट महेश चंद्र (या महेश कुमार) हैं। उनकी पत्नी माया देवी (या माया कुरील) ने दिनभर निर्जला व्रत रखा, लेकिन जब पति को ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिली, तो उन्होंने घर पर इंतजार करने के बजाय स्टेशन जाने का फैसला किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माया देवी ने पूरा श्रृंगार किया, पूजा की थाली सजाई और अपने बेटे के साथ खुद कार चलाकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। प्लेटफॉर्म पर उन्होंने पति के ड्यूटी बॉक्स पर पूजा का थाल रखा, चांद को अर्घ्य दिया और वहीं अपने पति की आरती उतारी। वीडियो में दिख रहा है कि लाल चुनरी से सिर ढंके माया देवी पूरे विधि-विधान से पूजा कर रही हैं।

'पति की जिम्मेदारी और मेरा व्रत, दोनों निभाने थे'

यह हृदयस्पर्शी दृश्य देखकर वहां मौजूद यात्री और सहकर्मी भावुक हो उठे और इस खुशनुमा पल को अपने कैमरे में कैद करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की भरमार है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश कुमार की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी, और उन्हें घर पहुंचने में आधी रात हो जाती। चूंकि पत्नी का व्रत निर्जला था, इसलिए माया देवी ने कहा कि "पति की जिम्मेदारी और मेरा व्रत, दोनों निभाने थे। इसलिए मैंने स्टेशन जाकर पूजा की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+