Mars Trending: 25 दिसंबर को मंगल ग्रह क्यों बना चर्चा में? नासा से क्या है कनेक्शन,खतरे में है MAVEN मंगल मिशन
Mars Trending On Google: 25 दिसंबर को मंगल ग्रह (Mars) अचानक से गूगल पर ट्रेंड करने लगा जिसके बाद मार्स वैश्विक सुर्खियों में आ गया। हर कोई एक-दूसरे से पूछने लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मार्स ट्रेंड करने लगा। हालांकि यह कोई जादू जैसा नहीं है बल्कि इसकी असली वजह है नासा (NASA)।
जिसका मंगल पर अंतरिक्ष मिशन MAVEN (Mars Atmosphere and Volatile EvolutioN), जिससे नासा का संपर्क टूट गया है। यह संपर्क 6 दिसंबर 2025 को अचानक टूट हो गया था और तब से अब तक वैज्ञानिक MAVEN से दोबारा संपर्क स्थापित करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

What Is NASA MAVEN Mission: क्या है MAVEN मिशन?
MAVEN मिशन को साल 2013 में लॉन्च किया गया था और यह 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य मंगल ग्रह के वायुमंडल (Atmosphere) का अध्ययन करना है, खासकर यह समझना कि समय के साथ मंगल का वातावरण कैसे और क्यों नष्ट होता गया। वैज्ञानिक मानते हैं कि अरबों साल पहले मंगल पर भी पृथ्वी की तरह पानी और घना वातावरण मौजूद था। MAVEN इसी रहस्य को सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
कब और कैसे टूटा संपर्क?
नासा के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को MAVEN ने अचानक पृथ्वी के साथ संवाद करना बंद कर दिया। इसके बाद से न तो यान से कोई डेटा प्राप्त हुआ और न ही उसके सिस्टम की स्थिति की पुष्टि हो पाई। नासा ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह तय नहीं है कि संपर्क टूटने की वजह तकनीकी खराबी है, सॉफ्टवेयर गड़बड़ी है या मंगल की कठोर अंतरिक्ष परिस्थितियों का असर।
नासा की कोशिशें जारी
नासा की जेट प्रोपल्शन लैब (JPL) और लॉकहीड मार्टिन की टीमें लगातार MAVEN से संपर्क बहाल करने की कोशिश कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि-
- MAVEN को ऑटोनॉमस मोड में डिजाइन किया गया है
- यान खुद को सुरक्षित स्थिति (Safe Mode) में डाल सकता है
- यदि पावर सिस्टम सुरक्षित है तो संपर्क दोबारा संभव है
- नासा ने पहले भी कई मिशनों में लंबे समय बाद संपर्क बहाल किया है, इसलिए वैज्ञानिक अभी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।
क्यों अहम है MAVEN?
MAVEN सिर्फ एक अंतरिक्ष यान नहीं, बल्कि मंगल ग्रह को समझने की रीढ़ माना जाता है। इसने अब तक कई अहम जानकारियां दी हैं, जैसे-सौर हवाओं (Solar Winds) ने मंगल के वातावरण को कैसे खत्म किया। मंगल पर पानी क्यों और कैसे खत्म हुआ? ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं किन हालात में टिक सकती हैं इन जानकारियों से भविष्य के मानव मिशनों और दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज में किया जा रहा है।
क्या मिशन खत्म माना जाए?
नासा ने साफ किया है कि MAVEN को अभी "खोया हुआ" घोषित नहीं किया गया है। जब तक सभी संभावनाएं खत्म नहीं हो जातीं, तब तक संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी रहेंगे। अंतरिक्ष विशेषज्ञों का कहना है कि मंगल जैसे दूरस्थ ग्रह पर भेजे गए मिशनों में ऐसे जोखिम सामान्य हैं, लेकिन MAVEN ने अपने निर्धारित समय से कहीं अधिक समय तक शानदार प्रदर्शन किया है।
MAVEN के अलावा नासा के पास मंगल पर-
- Perseverance Rover
- Curiosity Rover
- Mars Reconnaissance Orbiter
जैसे मिशन सक्रिय हैं। MAVEN से मिला डेटा इन सभी मिशनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। 25 दिसंबर को मंगल ग्रह की चर्चा इसलिए तेज है क्योंकि MAVEN मिशन से संपर्क टूटना नासा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
हालांकि, वैज्ञानिकों को अब भी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस ऐतिहासिक मिशन से दोबारा संपर्क स्थापित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक और बड़ी सफलता मानी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications