Bill Gates: 99% दौलत के बाद बिल गेट्स ने बच्चों से छीना एक और हक, बेटी Phoebe ने किया चौंकाने वाला खुलासा
बिल गेट्स (Bill Gates) की सबसे छोटी बेटी फोएबे गेट्स (Phoebe Gates) ने अपनी परवरिश पर एक बड़ा खुलासा किया है। गेट्स के बच्चों का जीवन बाहर से देखने में जितना लग्जरी लगता है, उसके पीछे की हकीकत उतनी ही साधारण और अनुशासित रही है। फोएबे गेट्स ने एक पॉडकास्ट में ऐसे राज खोले हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
22 वर्षीय फोएबे गेट्स स्टैनफोर्ड से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने खुलासा किया कि हाई स्कूल (10th) तक पहुंचने से पहले उन्हें अपने पिता के मशहूर सरनेम 'गेट्स' (Gates) का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी। स्कूल के रिकॉर्ड से लेकर दोस्तों के बीच तक, वे अपनी मां का पहला सरनेम यानी 'फ्रेंच' (French) इस्तेमाल करती थीं।

ग्लोबल फेम से दूरी का मिला फायदा
फोएबे ने बताया कि, 'मेरे माता-पिता बहुत स्पष्ट थे कि हमें अपने पिता के ग्लोबल फेम से अलग अपनी पहचान बनानी चाहिए। सरनेम छिपाने की वजह से मैं लोगों के साथ बिना किसी भेदभाव और दिखावे के 'असली दोस्त' बना पाई।'
क्यों लिया गया यह अनोखा फैसला?
बिल गेट्स और उनकी एक्स वाइफ मेलिंडा फ्रेंच ने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया था। इसके पीछे मुख्य रूप से मेलिंडा की विचारधारा थी। मेलिंडा नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे एक 'अमीर बाप की बिगड़ी औलाद' के रूप में बड़े हों।
- मिडिल क्लास वैल्यूज: मेलिंडा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कॉलेज के दौरान कई अमीर घर के बच्चों को देखा था और वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे वैसे बनें। इसलिए उन्होंने बच्चों को मिडिल क्लास मूल्यों के साथ पाला।
- स्कूल ड्रॉप-ऑफ का राज: शुरुआत के कुछ हफ्तों तक बिल गेट्स को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने की मनाही थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि स्कूल के साथी बच्चों को यह पता न चले कि उनके साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बच्चे पढ़ रहे हैं। इससे बच्चों को सामान्य माहौल में घुलने-मिलने का मौका मिला।
जब बच्चों ने खुद चुना अपना 'हक'
मेलिंडा ने यह नियम बच्चों पर हमेशा के लिए नहीं थोपा था। जैसे-जैसे बच्चे बड़े हुए, उन्हें खुद यह तय करने का मौका दिया गया कि वे 'गेट्स' सरनेम अपनाना चाहते हैं या नहीं।
फोएबे की बड़ी बहन जेनिफर ने जल्दी ही 'गेट्स' सरनेम अपना लिया क्योंकि उन्हें लगा कि वे उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। वहीं, उनके भाई रोरी ने पूरे हाई स्कूल तक अपनी मां का सरनेम 'फ्रेंच' ही इस्तेमाल किया।
अमीरी से ज्यादा 'प्राइवेसी' को प्रायोरिटी
फोएबे का मानना है कि बचपन में लाइमलाइट से दूर रहना उनके मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छा रहा। बिल गेट्स के बच्चों के पास भले ही करोड़ों की संपत्ति का 'हक' हो, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें सबसे बड़ा हक 'सामान्य बचपन' और 'अपनी पहचान' का दिया।
बिल गेट्स पहले ही एलान कर चुके हैं कि उनकी संपत्ति का एक बहुत छोटा हिस्सा ही उनके बच्चों को मिलेगा, जबकि बाकी हिस्सा दान (Charity) में जाएगा। यह खुलासा दिखाता है कि गेट्स परिवार में दौलत से ज्यादा अहमियत मेहनत और सादगी को दी जाती है।
Bill Gates के बच्चों को विरासत में कितनी मिलेगी संपत्ति?
बिल गेट्स ने साफ किया है कि वे अपनी कुल संपत्ति का 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा ही अपने बच्चों- जेनिफर, रोरी और फोबे- को विरासत में देंगे। उनकी मानें तो बहुत ज़्यादा दौलत बच्चों के लिए फायदेमंद नहीं होती, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल गेट्स की कुल संपत्ति करीब 160 अरब डॉलर (लगभग 13-14 लाख करोड़ रुपये) आंकी जाती है, ऐसे में 1 प्रतिशत हिस्सा भी करीब 1.5-1.6 अरब डॉलर (हजारों करोड़ रुपये) के आसपास बैठता है। बाकी बची करीब 99 प्रतिशत संपत्ति वे दान और सामाजिक कामों के लिए देने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications