Sunny Rajput: कौन है ये YouTuber? जिसकी दोनों पत्नी हुईं एक साथ प्रेग्नेंट, हुए ट्रोल तो बोले-'गर्भपात हो गया'
Youtuber Sunny Rajput: यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा अपनी दोनों पत्नियों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, उनकी दोनों पत्नियां जब एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं तो हर कोई हैरान रह गया था, लोगों ने इस बात को लेकर जमकर अरमान मलिक को ट्रोल किया था और कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया था लेकिन अब उनके नक्शे कदम एक और यूट्यूबर हैं जिसने दो शादी की है और उसकी दोनों पत्नियां भी एक साथ गर्भवती हो गई हैं, जी हां, आपने सही समझा, हम यहां पर बात कर रहे हैं यूट्यूबर सनी राजपूत की।
सनी ने भी दो शादियां की हैं, उनका कहना है कि उनकी पत्नियां बहनों की तरह साथ रहती हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया में बताया था कि 'उनकी दोनों बीवी प्रेग्नेंट हैं, जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा खुश हैं।' जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।

लेकिन अब उन्होंने कहा है कि 'वो एक साथ दो बच्चों के पिता नहीं बन सकते हैं क्योंकि उनकी एक पत्नी का गर्भपात हो गया है।' जिसके बाद उनके फैंस ने दुख जारी किया है और इसी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
Youtuber Sunny Rajput: 'हमारा छोटा बेबी अब नहीं रहा'
आपको बता दें कि सनी राजपूत ने ब्लॉग के जरिए अपने इस दुख की बात लोगों से शेयर की हैं। उन्होंने अपने Blog पोस्ट में लिखा, 'हमारा छोटा बेबी अब नहीं रहा, मेरी पत्नी मानसी का गर्भपात हो गया, हालांकि उसने तीन महीने पूरे कर लिए थे।'

'लेकिन जब हम अल्ट्रासाउंड के लिए गए तो पता चला कि मानसी के गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्टबीट नहीं है, जिसके कारण हमें वो बच्चा खोना पड़ा, इस बात से मानसी बहुत ज्यादा दुखी हैं, मैं लोगों से प्रार्थना करता हूं कि वो हमारे लिए दुआ मांगे कि हम जल्दी इस दर्द से बाहर निकल पाएं।'
Sunny Rajput की दो पत्नियां, दोनों गर्भवती
आपको बता दें कि सनी की दो पत्नियां है, जिनका नाम रूप राजपूत और मानसी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी और रूप दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन दोनों की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए दोनों ने एक-दूसरे से दूर रहने का फैसला करना पड़ा, इसके बाद सनी ने खुद को पढ़ाई और सोशल कामों में व्यस्त कर लिया था और एक दिन कॉलेज फेस्ट के दौरान सनी की मुलाकात मानसी से हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए, रूप के दर्द को मानसी ने कम किया और एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया और दोनों ने सगाई कर ली।
Sunny Rajput Story: रूप को परिवारवालों ने घर से निकाल दिया
लेकिन इसके बाद एक दिन अचानक से सनी और रूप की मुलाकात हुई, जिसे कि उनके फैमिली वालों ने देख लिया और फिर रूप के घर में तमाशा मच गया, रूप के परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया। इस संकट की घड़ी में सनी ने रूप को अपनाने का वादा किया, लेकिन मानसी इस बात के लिए रेडी नहीं हुई और सनी से दर हो गई और सगाई टूट गई लेकिन वो सनी की वजह से इतना बदनाम हो चुकी थी कि उनके लिए रिश्ता कोई आ ही नहीं रहा था, तब रूप राजपूत ने सनी से कहा कि 'वो मानसी से शादी कर ले, उसे कोई एतराज नहीं, गलती हम तीनों की है तो भुगते वो क्यों' और इस तरह से सनी ने रूप और मानसी दोनों से शादी की और तीनों एक साथ खुशी-खुशी रहते हैं।

Sunny Rajput के यूट्यूब चैनल पर 87.7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स
सनी राजपूत सोशल मीडिया पर जानी-मानी हस्ती हैं, उनके यूट्यूब चैनल पर 87.7 हजार से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर उनके 481 हज़ार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 'ट्रूथ ऑफ टू वाइफ' नाम से एक फ़िल्म भी यूट्यूब पर रिलीज की है, जिसमें उन्होंने अपनी और अपनी दोनों बीवीयों का ही जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications