कौन हैं 'Triggered Insaan' की हमसफर रुचिका राठौर? हिमाचल की वादियों में निश्चय मल्हान ने रचाई शादी
Who is Ruchika Rathore: यूट्यूब की दुनिया में अपने यूनिक कंटेंट और शानदार कॉमिक टाइमिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले 'Triggered Insaan' यानी निश्चय मल्हान अब जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने अपनी कॉलेज के दिनों की दोस्त और लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं रुचिका राठौर से शादी कर ली है।
10 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश की हरी-भरी वादियों में बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में ये शादी संपन्न हुई। शादी के बाद जब इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीरें शेयर कीं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 'Mr & Mrs' बनते ही दोनों पर बधाइयों की बारिश शुरू हो गई। लेकिन इस प्यार भरी शादी के पीछे की कहानी भी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है।

कौन हैं रुचिका राठौर?
रुचिका एक कंटेंट क्रिएटर और वीडियो एडिटर हैं, जो अपने फैशन सेंस और लाइफस्टाइल वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म नवंबर 1999 में हुआ था और वह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल वह दिल्ली में रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खास बात यह भी है कि वह कभी निश्चय की मां डिंपल मल्हान के यूट्यूब चैनल 'Dimple Malhan Vlogs' के लिए वीडियो एडिटिंग भी कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Who is Sherry Rehman: कौन है पाकिस्तान सीनेटर शेरी रहमान? जिसने लाइव शो में माना आतंकवाद से जुड़ा PAK का अतीत!
कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी
निश्चय और रुचिका की मुलाकात 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। वहीं से इनकी दोस्ती प्यार में बदली और दिसंबर 2024 में दोनों ने सगाई कर ली थी।
अभिषेक मल्हान को नहीं थी भनक
निश्चय के भाई और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें काफी देर से इस रिश्ते का पता चला। उन्होंने कहा, "जब निश्चय ने बताया कि वह सगाई करना चाहता है, तो मैंने पूछा, 'भाई, कब प्यार हो गया?' उसने बहुत लंबे समय तक हमसे यह बात छुपाकर रखी थी। लेकिन जब हमें पता चला, तो मैं बहुत खुश हुआ।"
कौन हैं 'Triggered Insaan'?
ट्रिगर इंसान यानी निश्चय मल्हान IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल कर चुके हैं। उन्होंने पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया, लेकिन बाद में यूट्यूब पर फुल टाइम कंटेंट बनाना शुरू किया। उनके कॉमिक स्केच, रेंट वीडियोज और माइक्राफ्ट गेमिंग कंटेंट के चलते वह आज भारत के टॉप यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 मिलियन और यूट्यूब पर 24 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
शादी की तस्वीरों में दिखा रॉयल अंदाज
शादी की तस्वीरों में निश्चय और रुचिका बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। रुचिका ने गहरे लाल रंग का भारी एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहना, जिसे कुंदन ज्वेलरी और मांग टीका से सजाया गया। वहीं निश्चय ने आइवरी रंग की शेरवानी, पर्ल डिटेलिंग और मैचिंग साफा पहना था। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे कैमरे की ओर मुस्कराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है करीना कपूर और प्रीति जिंटा हैं एक दूसरे की दुश्मन? कैसे शुरू हुई थी लड़ाई? क्या थी 'वो' बात?












Click it and Unblock the Notifications