कानपुर वाली देसी भाभी Salini Panday कौन? हाईवे पर हरी साड़ी में किया 'तमंचे पे डिस्को', VIDEO से मचा तहलका!

Who is Kanpur Desi Bhabhi Salini Panday: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म बुलेट राजा (2013) का गाना 'तमंचे पे डिस्को' आपको याद ही होगा। कुछ उसी अंदाज में एक हरी साड़ी पहने महिला का कानपुर-गाजियाबाद ग्रीन फील्ड हाईवे पर राइफल के साथ डांस करते वीडियो सामने आया है।

इस वायरल रील में महिला, जिसकी पहचान शालिनी पांडेय के रूप में हुई है, बीच हाईवे पर भोजपुरी गाने पर नाचती दिख रही है। मामला अब कानपुर पुलिस की जांच का विषय बन चुका है।

Who is Kanpur Desi Bhabhi Salini Panday

सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज आजकल चरम पर है। लोग लाइक्स और शेयर के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन कानपुर की इस घटना ने सनसनी फैला दी। वायरल वीडियो में शालिनी पांडेय, जो इंस्टाग्राम पर 'salinipanday60' के नाम से जानी जाती हैं, कानपुर-गाजियाबाद ग्रीन फील्ड हाईवे पर खुलेआम राइफल लहराते हुए भोजपुरी गाने पर कमर मटका रही हैं। हरे रंग की साड़ी और देसी अंदाज में उनका यह डांस देखते ही देखते वायरल हो गया। शालिनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 60,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी 2,550 से अधिक पोस्ट्स हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह वीडियो सबसे पहले एक्स प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, जहां यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा, 'कन्नौज हाईवे पर शालिनी नाम की महिला ने हथियार लहराते हुए रील बनाई, जो अब वायरल है।' यूजर्स ने इस खुले हथियार प्रदर्शन को गैरकानूनी बताते हुए तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई।

वीडियो ठठिया थाना क्षेत्र के पुरानी ठठिया का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक शालिनी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच जारी है।

Who is Salini Panday: कौन है ये शालिनी पांडेय

शालिनी पांडेय, जिनका इंस्टाग्राम हैंडल 'salinipanday60' है, सोशल मीडिया पर अपनी रील्स के लिए जानी जाती हैं। उनके अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं, और वे नियमित रूप से डांस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती हैं। लेकिन इस बार उनका 'तमंचे पे डिस्को' वीडियो कानपुर-गाजियाबाद ग्रीन फील्ड हाईवे पर शूट किया गया, जिसने उन्हें विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया।

पुलिस का जवाब: जांच शुरू

वीडियो के वायरल होने के बाद कन्नौज पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने एक्स पर जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि यह वीडियो कानपुर नगर जिले में शूट किया गया है और संबंधित जानकारी कानपुर नगर पुलिस को भेज दी गई है। कन्नौज पुलिस ने लिखा, 'उक्त महिला कानपुर नगर की निवासी है, जिसने यह वीडियो कानपुर नगर क्षेत्र में बनाया था। इस संबंध में कानपुर नगर पुलिस को सूचित कर दिया गया है।'

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश में हथियार के साथ रील बनाकर कोई विवादों में आया हो। साल 2024 में लखनऊ की यूट्यूबर Simran yadav का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे हाईवे पर पिस्तौल लहराते हुए नाच रही थीं। उस मामले में भी लखनऊ पुलिस ने जांच शुरू की थी और कहा था, 'संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।'

ये भी पढ़ें- Archita Phukan : कौन है Babydoll Archi? सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल? क्या है सच्चाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+