VIDEO: महिला को नाश्ते में Curry Puff के साथ मिला जहरीला सांप, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
करी पफ (Curry Puff) स्नैक (Snack) के चाहने वालों के लिए एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तेलंगाना के महबूबनगर जिले की एक महिला ने स्थानीय बेकरी से एक करी पफ खरीदा और जब उसने घर लौटकर बच्चों के साथ खाने के लिए पैकेट खोला, तो उसमें सांप देखकर होश उड़ गए।
करी पफ में सांप मिलने के बाद महिला ने बेकरी मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। श्रीशैल नाम की महिला ने जडचर्ला नगरपालिका (Jadcherla) स्थित अयंगर बेकरी से एक अंडा पफ और एक करी पफ खरीदा।

बेकरी मालिक ने नहीं सुनी बात
करी पफ में सांप देखकर महिला और उसके परिवार के सदस्य बुरी तरह डर गए। इस घटना के बाद श्रीशैल बेकरी लौटीं, ताकि बेकरी मालिक को इस मुद्दे की जानकारी दी जा सके। लेकिन बेकरी मालिक ने कथित तौर पर लापरवाही दिखाई और बेतुके स्पष्टीकरण दिए।
जडचर्ला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
इस प्रतिक्रिया से नाराज होकर महिला और उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन का रुख किया। जडचर्ला पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, और अब मामला जांच के दायरे में है।












Click it and Unblock the Notifications