'इसी ने काटा है साहब', थैली में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर रह गए हक्का-बक्का, VIDEO वायरल
Udaipur Viral Video: सांप को देखते ही बड़े-बड़ों की हालत खराब हो जाती है, हाथ-पैर फूल जाते हैं और धड़कने तेज हो जाती है। वहीं एक शख्स को लंबे-चौड़े जहरीले सांप ने कांटा तो उसने ऐसा कुछ किया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। शख्स को सांप ने काटा तो वो उससे घबराने के बजाय उसे थैले में भर कर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
ये मामला राजस्थान के उदयपुर के खांजीपुर इलाके का है। जहां के राजकीय महाराणा भूपाल अस्पताल की इमरजेंसी में शख्स सांप लेकर पहुंच गया। शख्स के हाथ में पकड़े हुए थैले में बड़ा सा जहरीला सांप देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गए। जानिए आगे क्या-क्या हुआ?

सांप थैले में दिखाते हुए बोला- 'इसी ने काटा है साहब'
दरअसल, ये मामला सोमवार की शाम का है। शख्स को सांप ने काटा तो उसे मारने या भगाने के बजाय बिना घबराए बिना पकड़ कर थैली में सावधानी से भर कर अस्पलात की इमरजेंसी में पहुंच गया और डॉक्टरों से बोला- इसी ने मुझे काटा है साहब, मुझे बचा लीजिए।
सांप देखकर सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई और फिर?
ये देखते ही इमरजेंसी में मौजूद अन्य मरीज और स्टॉफ की सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई और डॉक्टर हैरान हो गए। हालांकि शख्स के ये कहते ही डॉक्टर एक्टिव हो गए और शख्स को एंटी-वेनम इंजेक्षन लगाया और उसका तुरंत इलाज शुरू कर शख्स की जान बचा ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब शख्स पूरी तरह से स्वथ्स्थ है लेकिन ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में ही रखा गया है।
वायरल वीडियो उदयपुर के खांजीपीर इलाके का है, यहां एक आदमी को सांप ने काट लिया. जिसके बाद वह सांप को थैली में भरकर अस्पताल पहुंच गया. जिसे देखकर डॉक्टर बोले-' ऐसा पहली बार देखा है ' pic.twitter.com/q1f63z6QK9
— Abhishek Kumar (ABP News) (@pixelsabhi) July 15, 2025
डाक्टर क्यों कर रहे शख्स की तारीफ?
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यह पहली बार है जब कोई मरीज अपने साथ उस सांप को भी लाया है जिसने उसे काटा है। अक्सर लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि उन्हें किस तरह के सांप ने काटा है, जिससे सही इलाज में देरी होती है। लेकिन इस व्यक्ति की समझदारी ने डॉक्टरों का काम आसान कर दिया।
कहां है वो थैली में कैद सांप
बाद में सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया। व्यक्ति के साहस और होशियारी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायलल हो रहे वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications