Seema Haide Kids: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के कितने बेटे और कितनी बेटियां, कौन सा धर्म मानते हैं बच्चे?
Seema Haide Kids: पाकिस्तान से प्यार के लिए सरहद की दीवार पार कर भारत आने वाली सीमा हैदर एक बार फिर खबरों में हैं। 11 महीने पहले सचिन और सीमा के घर बिटिया आई थी और अब दोनों ने बुधवार (18 फरवरी) को एक बेटे का स्वागत किया है। सीमा हैदर का यह छठा बच्चा है जबकि सचिन और सीमा की दूसरी औलाद है। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार और जिंदगी के खास पलों की झलकियां दिखाते रहते हैं। सीमा पाकिस्तान से पहली शादी से हुई चारों बच्चों को साथ लेकर आई थीं।
सीमा हैदर की शादी पाकिस्तान में गुलाम हैदर नाम के शख्स से हुई थी। पब्जी खेलने के दौरान उनकी सचिन से मुलाकात हुई और जल्द दोस्ती प्यार में बदल गई। सीमा और गुलाम हैदर के 4 बच्चे थे जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। भारत आने के बाद उन्होंने सचिन मीणा से शादी कर ली औ अब हिंदू धर्म अपना चुकी हैं।

Seema Haide Kids: कौन सा धर्म मानते हैं सीमा के बच्चे
सीमा हैदर ने भारत आने के बाद सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है और भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन जी रही हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि उनके बच्चे भी यहीं की संस्कृति और परंपराओं के साथ बड़े हो रहे हैं। हालांकि, बच्चों की धार्मिक पहचान को लेकर कोई आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया गया है। परिवार का कहना है कि वे भारतीय समाज में पूरी तरह से घुल-मिलकर रह रहे हैं। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से हुए चारों बच्चे पाकिस्तान में रहने के दौरान इस्लाम का पालन करते थे।
गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह सऊदी अरब में परिवार की सुरक्षा के लिए कमाने गया था। उसने सीमा से अपील करते हुए कहा था कि अगर वही नहीं लौटना चाहती है, तो भले ही न लौटे लेकिन उनके चारों बच्चों को भारत से वापस भेज दे।
Seema Haider Love Story: पब्जी खेलते हुए हुआ था प्यार
सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी 2023 में उस समय सुर्खियों में आई थी, जब सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं। इसके बाद से यह मामला कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। छठी बार मां बनने की खबर के बाद उनका परिवार फिर से चर्चा में है। समर्थक इसे प्रेम और पारिवारिक जीवन की कहानी बताते हैं, जबकि आलोचक इसे विवादों से जोड़कर देखते हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications