Payal Gaming Fake MMS Scandal: पायल गेमिंग नहीं, ये है भारत का नंबर 1 YouTube गेमर!
Payal Gaming Fake MMS Scandal: भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में इन दिनों पायल गेमिंग यानि पायल (Payal Dhare) का नाम हर तरफ छाया हुआ है। एक तरफ जहां वे अपनी शानदार उपलब्धियों के लिए जानी जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में वे एक फर्जी वीडियो विवाद के कारण भी चर्चा में रही हैं।
हालांकि, फैंस के बीच असली बहस इस बात को लेकर है कि आखिर भारत का सबसे बड़ा गेमिंग यूट्यूबर कौन है? अगर आप अब तक पायल को ही नंबर 1 मान रहे थे, तो सब्सक्राइबर्स की ये ताजा रैंकिंग आपकी आंखें खोल देगी।

Payal Gaming News: महिला गेमिंग की अनडिस्प्यूटेड क्वीन
भले ही ओवरऑल सब्सक्राइबर्स की लिस्ट में पायल गेमिंग फिलहाल टॉप-15 में आती हैं (4.5 मिलियन+ सब्सक्राइबर्स), लेकिन उन्होंने वो मुकाम हासिल किया है जो किसी भारतीय महिला गेमर ने अब तक नहीं किया। छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाली पायल के यूट्यूब पर 45.1 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उन्हें 'इंटरनेशनल अवार्ड' और 'गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर' जैसे कई खिताबों से नवाजा जा चुका है।
Payal Gaming Instagram Followers: कोहली से लेकर मोदी तक, इन दिग्गजों को करती हैं फॉलो
पायल गेमिंग न केवल गेमिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, बल्कि खेल और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों पर भी अपनी नज़र रखती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की फॉलोइंग लिस्ट से पता चलता है कि वे क्रिकेट की कितनी बड़ी फैन हैं। पायल भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और 'हिटमैन' रोहित शर्मा को फॉलो करती हैं।

इतना ही नहीं, उनकी लिस्ट में स्पिनर युजवेंद्र चहल और टीम इंडिया के नए चमकते सितारे रिंकू सिंह व तिलक वर्मा भी शामिल हैं। क्रिकेट सितारों के अलावा, पायल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फॉलो करती हैं।
Payal Gaming Viral Video: पायल ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में पायल गेमिंग एक कथित प्राइवेट वीडियो (MMS) विवाद के कारण सुर्खियों में आ गईं। इंटरनेट पर उनके नाम से फर्जी वीडियो फैलाया गया, जिस पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कड़ा बयान जारी किया। पायल ने स्पष्ट किया, 'वीडियो में दिख रही लड़की मैं नहीं हूं। मेरा इस वीडियो, इसकी पसंद या मेरी पहचान से कोई लेना-देना नहीं है।' इस मुश्किल घड़ी में उनके कथित बॉयफ्रेंड और मशहूर गेमर पर्व सिंह (ReGaLToS) ने भी उनका सपोर्ट किया है।

गेमिंग की दुनिया में फिलहाल उज्ज्वल चौरसिया (Techno Gamerz) बादशाह बने हुए हैं, लेकिन पायल गेमिंग ने यह साबित कर दिया है कि टैलेंट के दम पर महिलाएं भी इस इंडस्ट्री में शीर्ष पर पहुँच सकती हैं।

Top Most Subscribed Gamers in India: ये हैं भारत के टॉप गेमिंग यूट्यूबर्स (2025)
सब्सक्राइबर्स की संख्या के आधार पर भारत के टॉप गेमर्स की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:
- 1. Techno Gamerz (उज्ज्वल चौरसिया): 48.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ उज्ज्वल भारत के नंबर 1 गेमर हैं, जो अपने GTA V और माइनक्राफ्ट कंटेंट के लिए मशहूर हैं।
- 2. Total Gaming (अज्जू भाई): 45.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ अज्जू भाई दूसरे स्थान पर हैं, जिनका फ्री फायर मोबाइल गेमिंग की दुनिया में एकतरफा दबदबा है।
- 3. Mythpat (मिथिलेश पटणकर): 16.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ मिथिलेश अपनी कॉमेडी और गेमिंग के अनोखे मेल के लिए तीसरे स्थान पर आते हैं।
- 4. Live Insaan (निश्चय मल्हाण): 14.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ निश्चय वैरायटी गेमिंग कैटेगरी में चौथे पायदान पर काबिज हैं।
- 5. Gyan Gaming (सुजन मिस्त्री): 14 Million सब्सक्राइबर्स।
- 6. CarryisLive (कैरीमिनाटी): 12.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ कैरीमिनाटी भारत के सबसे प्रभावशाली गेमिंग क्रिएटर्स में से एक हैं।
- 7. RawKnee Games: लगभग 8 Million सब्सक्राइबर्स।
- 8. Mortal (नमन माथुर): 7 Million सब्सक्राइबर्स।
- 9. Dynamo Gaming: करीब 6.5 Million सब्सक्राइबर्स।
- 10. Scout: करीब 5 Million सब्सक्राइबर्स।
- 15. Payal Gaming (पायल धारे): 4.5 Million+ सब्सक्राइबर्स।












Click it and Unblock the Notifications