Premanand Maharaj: वृंदावन पहुंचे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना संग शादी को लेकर पूछा सवाल?
Palash Muchhal Visits Premanand Maharaj: इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी टलने के बाद से फैंस सोच में पड़े हैं। शादी की डेट (23 नवंबर) पर अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा, जिसके चलते वेडिंग पोस्टपोन करनी पड़ी। लेकिन, इस खबर के तुरंत बाद अब कहानी में एक अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट आया है!
पिता की तबीयत की खबर आते ही, सोशल मीडिया पर पलाश के खिलाफ चीटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब स्मृति ने अपनी शादी से जुड़े सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। इतना ही नहीं, उनकी इंडियन टीम की साथी खिलाड़ियों ने भी अपने पोस्ट हटा दिए, जिसके बाद लोगों को लगा कि दाल में कुछ काला है।

यहां तक कि वेडिंग कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी और गुलनाज खान को भी इस 'चीटिंग विवाद' में घसीटा गया, जिससे ये अफवाहें और तेजी से वायरल हो गईं।
पलाश पहुंचे वृंदावन, भाई ने दी लेटेस्ट अपडेट
इन सब बवाल के बीच, पलाश मुच्छल आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे। हाथ जोड़े, सफेद शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने पलाश की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एयरपोर्ट पर दिखने के बाद, यह उनकी दूसरी पब्लिक अपीयरेंस थी।
क्या स्मृति संग शादी को लेकर पूछा कोई सवाल?
पलाश मुच्छल के आश्रम पहुंचने के दौरान क्या स्मृति मंधाना संग शादी को लेकर कोई सवाल पूछा गया? इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। विजिट के दौरान आखिर क्या बातचीत हुई, इसकी भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।'
हाल ही में ये भी अफवाह उड़ी थी कि अब शादी 7 दिसंबर को होगी, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि 'मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, शादी अभी भी टल चुकी है।'
मां ने किया बचाव: 'पलाश ने ही सबसे पहले टाली थी शादी'
इस बीच, पलाश की मां ने अपने बेटे का बचाव किया है। उनका कहना है कि स्मृति के पिता की तबीयत देखकर पलाश भी बीमार पड़ गए थे, क्योंकि वह उनके बेहद करीब थे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि शादी टालने का फैसला पहले पलाश ने ही लिया था, न कि स्मृति ने। इन तमाम अटकलों और सफाई के बीच, यह कपल और उनके परिवार के सदस्य चुप्पी साधे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications