Muslim महिलाओं को कंबल देकर BJP नेता ने क्यों छीना? कहा- भगाओ इन्हें, Viral VIDEO पर भड़के Sachin Pilot !
Rajasthan Tonk News Hindi, Sukhbir Singh Viral Video : राजस्थान के टोंक जिले में एक कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व बीजेपी सांसद और टोंक-सवाई माधोपुर से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके सुखबीर सिंह जौनपुरिया (Sukhbir Singh Jaunapuria) पर आरोप लगा है कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार कर दिया।
एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नाम पूछने के बाद, जब महिलाओं के मुस्लिम होने का पता चला, तो उन्होंने उन्हें कंबल वापस लेने का निर्देश दिया और वहां से जाने को कहा।

Tonk Kambal Vitran Video Viral: क्या हुआ घटना में?
कार्यक्रम निवाई तहसील के करेड़ा गांव में हुआ, जहां जरूरतमंदों को कंबल बांटे जा रहे थे। वीडियो में जौनापुरिया एक महिला से नाम पूछते दिखते हैं। महिला ने अपना नाम 'सुकरन खान' बताया, तो उन्होंने सहयोगियों से कहा, 'इन्हें कंबल मत दो... यहां क्यों लाए गए? भेजो यहां से।' वे आगे कहते सुनाई देते हैं कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं, उन्हें इन कंबलों पर कोई हक नहीं है। प्लीज हट जाएं, कंबल वहीं छोड़ दें।' इसी तरह दो अन्य महिलाओं रजिया और जुबैदा को भी कंबल नहीं दिए गए। प्रभावित महिला सुकरन खान ने बताया कि पहले सबको कंबल दिए जा रहे थे, लेकिन नाम सुनते ही नाराज होकर कंबल छीन लिए गए, क्योंकि वे मुस्लिम हैं।
मौके पर कुछ स्थानीय लोग विरोध करते दिखे। एक व्यक्ति ने कहा, 'शर्म नहीं आती? बुजुर्ग महिलाओं को अपमानित किया।' जौनपुरिया ने जवाब दिया, 'अगर बुरा लगता है तो कोई बात नहीं। यह कोई सरकारी स्कीम नहीं, पर्सनल अरेंजमेंट है। बहस की जरूरत नहीं।'
Tonk MLA Sachin Pilot Gets Angry: टोंक से विधायक सचिन पायलट भड़के!
कांग्रेस नेता और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने X (पूर्व ट्विटर) पर इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा कि 'BJP और RSS की मानवीय दृष्टिकोण में करुणा की बजाय नफरत झलकती है। एक गरीब, जरूरतमंद महिला को कंबल देने से वंचित करना और अपमान करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया जी से अपेक्षा थी कि वे मानवीय संवेदनशीलता दिखाते।'
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भी इसे शर्मनाक बताया और कहा कि मुस्लिम महिलाओं का अपमान किया गया, कंबल बांटकर वापस ले लिया और विरोध करने वालों को डांटा।
वीडियो वायरल, राजस्थान में सियासत गरमाई
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है, जिससे राजस्थान में सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने इसे BJP की 'नफरत की राजनीति' का उदाहरण बताया, जबकि BJP की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में जौनापुरिया ने सफाई दी कि यह निजी कार्यक्रम था।
यह मामला धर्म के आधार पर भेदभाव और राजनीतिक ध्रुवीकरण के आरोपों को फिर से उजागर करता है, खासकर जब जरूरतमंदों की मदद का मुद्दा हो।












Click it and Unblock the Notifications