VIDEO: ट्रेन के AC डक्ट में मिली अवैध शराब की खेप? अब वायरल वीडियो पर रेलवे ने तोड़ी चुप्पी

Lucknow-Barauni Express Viral Video: लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी डक्ट (AC duct) से कथित तौर पर अवैध शराब बरामद होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को ट्रेन में सवार किसी यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। अब वीडियो पर भारतीय रेलवे की प्रतिक्रिया आई है।

यह वीडियो को सबसे पहले रेडिट की Indian Railways कम्युनिटी पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट में दावा किया गया कि यात्रियों ने कोच में खराब एयर कंडीशनिंग की शिकायत की थी। जब एक टेक्नीशियन ने एसी डक्ट की जांच की, तो अंदर शराब की एक खेप छिपी हुई मिली।

Indian Railway

अवैध शराब की खेप देखकर हैरान रह गए यात्री
यात्रियों ने लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में कम कूलिंग की शिकायत की। जब टेक्नीशियन ने एसी डक्ट का निरीक्षण किया, तो वहां अवैध शराब की एक खेप छिपाई गई थी।' X पर वायरल इस वीडियो में टेक्नीशियन
को डक्ट से पैकेट बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है, जबकि यात्री हैरान होकर यह दृश्य देखते हैं।

रेलवे ने यूजर की पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
रेलवे ने X पर एक यूज़र द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा लिखा कि, 'आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी @drm\_sonpur को सूचित कर दिया गया है।'

मंडल रेल प्रबंधक ने माफी मांगी
सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने माफ़ी मांगते हुए और कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा- 'यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित अधिकारियों ने अवैध शराब जब्त कर ली है और बाद में कूलिंग की समस्या का समाधान कर दिया गया। इस मामले को हमारे संज्ञान में लाने के लिए हम आभारी हैं।' रेलवे ने अभी इस मामले पर और विवरण साझा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+