Love Story: Kiren Rijiju को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, बीवी है गोल्ड मेडलिस्ट, दिलकश है प्रेमकहानी
Kiren Rijiju Love Story Update: मंगलवार को संसद में चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर Kiren Rijiju जमकर बरसे, उन्होंने कहा, 'अगर कोई खुद को सदन में स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसके पास कोई इलाज नहीं है।' किरेन रिजिजू ने 2018 की उस घटना का हवाला दिया, जब राहुल गांधी ने कहा था कि वे 'नफरत से आपके दिलों को साफ करना चाहते हैं और प्यार प्रज्वलित करना चाहते हैं।'

जिसके बाद से किरण रिजिजू लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें किरण रिजिजू की गिनती देश के हैंडसम और तेज-तर्रार नेताओं में होती हैं। नॉर्थ ईस्ट के आने के बाद भी अपनी जबरदस्त हिंदी से लोगों को प्रभावित करने वाले किरण रिजिजू फिटनेस आईकॉन भी माने जाते हैं।
Love Story:फिटनेस आईकॉन कहलाते हैं Kiren Rijiju
54 साल की अवस्था में युवाओं पर भारी पड़ने वाले किरण रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के नाखु गांव में हुआ था, देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना तो इनको बचपन से थी क्योंकि इन्हें राजनीति विरासत में मिली। इनके पिता रिंचिन खारू अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के प्रो-टेम स्पीकर थे।

पहली नजर में Kiren Rijiju को जोराम से प्यार (Love Story)
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक और एलएलबी. करने वाले किरण रिजिजू असल जिंदगी में काफी शालीन और भावुक इंसान हैं। उनकी पत्नी का नाम जोराम रीना रिजिजू है, जिससे उनकी मुलाकात घरवालों ने करवाई थी लेकिन किरण ने उन्हें पहली नजर में ही पंसद कर लिया था। देखने में बेइंतहा सुंदर जोराम भी अपने पति की तरह काफी प्रतिभाशाली और मेधावी रही हैं।

जोराम ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त किया (Love Story)
दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक जोराम ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और इस वक्त ईटानगर के डेरा नाटुंग गवर्नमेंट कॉलेज में इतिहास की प्रोफेसर हैं। कहते हैं किरण उनकी सुंदरता, सादगी और तेज दिमाग पर ही दिल हार बैठे थे।
राजनीति के इस दिग्गज कपल को तीन बच्चे हैं। जहां किरण अपने बयानों की वजह से हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहते हैं वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर अपने तीनों बच्चों को पालने और घर को संभालने में लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications