Love Story: इस खूबसूरत नेता ने की है बचपन के दोस्त से शादी, 39 साल की उम्र में बनी मां, फिल्मों से भी है नाता
Love Story: राजनेताओं की प्रेम कहानी की कड़ी में आज बात उस खूबसूरत नेता की जिसने अपनी लाइफ में अभी तक जो भी किया है वो काफी उम्दा किया जिसकी वजह से वो हमेशा लोगों के बीच चर्चित रहती हैं। वो मिस इंडिया है, मॉडल हैं, अभिनेत्री हैं, राजनेता हैं, परफेक्ट पत्नी और मां हैं, अपनी लाइफ का हर रोल बखूबी निभाने के साथ वो फिटनेस आईकॉन भी हैं।
अब आप समझ गए होंगे कि यहां हम बात कर रहे हैं हुस्न की मल्लिका गुल पनाग की, जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि साल 2014 में आप पार्टी ज्वाइन करने वाली गुल पनाग का पूरा नाम गुलकीरत कौर 'गुल' है।

उन्होंने साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। बेइंतहा खूबसूरत गुल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धूप' से की थी, इसके बाद इन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।

बचपन के दोस्त से शादी करके सबको चौंकाया (Love Story)
ज्वलंत मुद्गों पर बेबाकी से राय रखने वाली गुल पनाग अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखने की कोशिश करती हैं इसलिए जब इनकी शादी की खबर लोगों को सामने आई थी तो इनके फैंस को तगड़ झटका लगा था। करियर के पीक पर इन्होंने अपने बचपन के दोस्त ऋषि अत्री संग शादी रचाई थी। साल 2011 में दोनों परिणय सूत्र बंधन में बंधे थे। शादी से पहले किसी को अंदाजा नहीं था कि गुल का कोई रिलेशनशिप भी है।

गुल और ऋषि दस साल से एक-दूसरे को जानते थे (Love Story)
फिल्मों के दौरान गुल पनाग का नाम बहुत सारे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के साथ लिंकअप किया जाता था लेकिन गुल पनाग ने कभी भी अफवाओं को तवज्जो नहीं दी। गुल और ऋषि दस साल से एक-दूसरे को जानते थे। ऋषि एक एयरलाइन पायलट हैं। दोनों ने परिवार की सहमति से चंडीगढ़ में पारंपरिक अंदाज में शादी की थी , दोनों अपनी शादी में गुल और ऋषि बुलेट के सथ पहुंचे थे। विवाह के आठ साल बाद दोनों मम्मी-पापा बनें, जिस वक्त गुल ने बेटे निहाल को जन्म दिया था, उस वक्त गुल की उम्र 39 साल थी।

चंडीगढ़ से लड़ा था चुनाव (Gul Panag Love Story)
मालूम हो कि गुल पनाग ने मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थीं, साल 2014 के भारतीय आम चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार थीं। उस चुनाव में वो 1,08,679 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं जबकि अभिनेत्री किरण खेर ने 1,91,362 वोटों से ये चुनाव जीता था, उसके बाद में उन्होंने पार्टी की मुख्य राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बना ली और जून 2021 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
एक नजर गुल पनाग के करियर पर
- पिता: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एच.एस. पनाग
- माता: गुरचरण कौर (प्रोफेसर)
- पति: ऋषि अत्री
- गुल पनाग ने साल 2011 में अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर ऋषि अत्री से शादी की। ऋषि अत्री एक एयरलाइन पायलट हैं।
- बेटा: निहाल पनाग
- उनकी फिल्मों में डोर, धूप, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, हैलो, स्ट्रेट और अब तक छप्पन 2 शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications