भारत के 2 भगोड़े की लंदन में जबरा पार्टी, Lalit Modi और विजय माल्या का डांस Video देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Lalit Modi Vijay Mallya London Video: लंदन की शाम, शानदार म्यूज़िक, महंगी शराब, और भगोड़े उद्योगपतियों की हँसी-मज़ाक से सजी एक चमचमाती पार्टी! यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि ललित मोदी की समर पार्टी का नजारा है, जहां उन्होंने अपने 'खास दोस्त' विजय माल्या के साथ मिलकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
ललित मोदी की पार्टी का असली सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना उनका कराओके परफॉर्मेंस, जिसमें दोनों ने मिलकर फ्रैंक सिनात्रा का मशहूर गाना "My Way" गाया। यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसके साथ ही एक बार फिर उन दोनों की पुरानी कहानियों और विवादों की चर्चा शुरू हो गई है।

"I did it myway" ललित मोदी ने गाया
ललित मोदी ने इस पार्टी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "I did it #myway - बीते रविवार को लंदन में मेरे घर पर हुई मेरी सालाना समर पार्टी की कुछ यादगार तस्वीरें।"
उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी की फोटो शेयर करते हुए बताया कि इस शानदार शाम में उन्होंने कुल 310 मेहमानों को आमंत्रित किया था, जिनमें उनके "दोस्त और परिवार" शामिल थे। इस पार्टी में जहां विजय माल्या जैसे चर्चित नाम नजर आए, वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और 'यूनिवर्स बॉस' कहे जाने वाले क्रिस गेल भी शामिल हुए।
अपनी पोस्ट में ललित मोदी ने विजय माल्या के लिए विशेष रूप से लिखा, "और विजय माल्या का आभार, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं। उम्मीद है कि ये वीडियो इंटरनेट को तोड़ नहीं देगा। विवादास्पद तो जरूर है, लेकिन यही तो मैं सबसे अच्छा करता हूं।"
उनका यह बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर अ खूब वायरल हो रहा है। दोनों के गाने और हंसी-मजाक भरे पल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
क्रिस गेल को बताया 'ग्रेटेस्ट एंटरटेनर'
एक अन्य पोस्ट में ललित मोदी ने क्रिस गेल से हुई मुलाकात की तस्वीर साझा की और लिखा:
"यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल मेरे लंदन वाले घर में समर पार्टी के लिए आए। उन्होंने मुझे वह बैट गिफ्ट किया जिससे उन्होंने 2013 में T20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (175 रन, 66 गेंदों में) बनाया था।"
ललित मोदी ने गेल की तारिफ करते हुए कहा कि क्या पारी थी वह। और वे नॉटआउट भी थे। क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े एंटरटेनर। उन्हें मेरा सलाम।
सोशल मीडिया पर "लाइफ ये ही दोनों जी रहे..."
ललित मोदी की वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और भड़ास की बाढ़ आ गई। इनकी वीडियो लोगों के बीच गॉसिप प्वाइंट बना जहां लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने इस वीडियो को एंटरटेनिंग बताया तो, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गंभीर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने इन दोनों को "भगोड़ा" करार देते हुए देश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
एक यूज़र ने लिखा, "Sad Truth यह है कि सभी भगोड़े जनता का पैसा लूटने के बाद ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं।" एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा, "मैं तो निमंत्रण का इंतजार कर रहा था, उम्मीद है अगली गर्मियों में मुझे बुलाया जाएगा।"
वहीं एक अन्य यूजर ने व्यंग्य में लिखा, "लंदन में ललित मोदी और विजय माल्या, पार्टी करते और बेहद खुश नज़र आ रहे हैं, लाइफ ये ही दोनों जी रहे हैं ।"
विवादों के बीच चकाचौंध
ललित मोदी और विजय माल्या, दोनों ही भारतीय कानून से बचते फिर रहे हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) सहित अन्य एजेंसियों की नजरों में हैं। बावजूद इसके, इन दोनों की इस तरह की भव्य पार्टियों में मौज-मस्ती करते तस्वीरें और वीडियो आम जनता के गुस्से को बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर देश के नागरिकों का पैसा इन पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोपों में शामिल है, वहीं दूसरी ओर ये लोग विदेशों में ऐशो-आराम की जिंदगी बिता रहे हैं।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बार-बार आवाजें उठ रही हैं कि इन दोनों को भारत वापस लाया जाए और कानून के सामने पेश किया जाए। ललित मोदी की पार्टी और उसमें विजय माल्या के साथ उनके 'कराओके अंदाज़' ने एक बार फिर भारत में "भगोड़ों की ज़िंदगी" पर बहस छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications