कौन हैं कैटी पेरी? बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो संग डिनर डेट पर आईं नजर

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और पॉपस्टार कैटी पेरी (Katy Perry)) को डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर पेरी का हाल ही में ब्रिटिश एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) से ब्रेकअप हुआ है।

ट्रूडो एक घंटे से ज्यादा समय तक पेरी के साथ शहर में टहलते हुए मुस्कुराते नजर आए। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के प्रति पब्लिक में कोई प्यार भरा व्यवहार (PDA) नहीं दिखाया, लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि वे जितना दिखा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा करीब हो सकते हैं।

Katy Perry and Justin Trudeau

कौन हैं कैटी पेरी?
कैटी पेरी का असली नाम कैथरीन एलिजाबेथ हडसन है। एक अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गॉस्पल म्यूजिक से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2008 में आए गाने I Kissed a Girl से मिली।

इसके बाद Firework, 'Roar', 'Dark Horse' जैसे हिट गानों ने उन्हें इंटरनेशनल स्टार बना दिया। पेरी को उनके बोल्ड स्टाइल, रंग-बिरंगे परफॉर्मेंस और अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। वे कई बार ग्रैमी अवार्ड (Grammy Awards) के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं और दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं।


पर्सनल लाइफ और ब्रेकअप
कैटी पेरी की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। साल 2010 में उन्होंने ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड (Russell Brand) से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2012 में उनका तलाक हो गया।

इसके बाद कैटी पेरी की लाइफ में ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) आए, जिन्हें हॉलीवुड में 'Pirates of the Caribbean' और 'Lord of the Rings' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, बीच में ब्रेकअप भी हुआ लेकिन फिर 2019 में सगाई कर ली।

कैटी और ऑरलैंडो की एक बेटी भी है
कैटी और ऑरलैंडो की एक बेटी भी है, जिसका नाम डेजी डव ब्लूम (Daisy Dove Bloom) है। ब्लूम का जन्म 26 अगस्त 2020 को हुआ। हालांकि, 2025 में दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि हो चुकी है, और अब वे को-पैरेंटिंग (co-parenting) पर फोकस कर रहे हैं।

जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर ने फिर बढ़ाई चर्चा
ब्रेकअप के कुछ हफ्तों बाद ही, कैटी पेरी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर पर देखी गईं। एक खास इवेंट में दोनों को साथ समय बिताते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन फैंस के बीच चर्चाएं तेज हैं।

कुछ यूजर्स ने इसे महज एक 'डिप्लोमैटिक मीटिंग' बताया है, तो कुछ ने इसे एक 'फ्रेश स्टार्ट' का संकेत माना है। सच्चाई क्या है, ये तो वक्त ही बताएगा।

जस्टिन ट्रूडो की पर्सनल लाइफ
जस्टिन ट्रूडो की शादी पहले पूर्व टीवी होस्ट 50 वर्षीय सोफी ग्रेगोइरे से हुई थी। उन्होंने 18 साल की शादी के बाद अगस्त 2023 में अपने अलग होने की घोषणा की। उस समय, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि, सोफी और मैं यह बताना चाहते हैं कि कई सार्थक और कठिन बातचीत के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है।'

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, 'हमेशा की तरह, हम एक करीबी परिवार बने रहेंगे और एक-दूसरे के प्रति और हमने जो कुछ भी बनाया है और बनाते रहेंगे, उसके प्रति गहरा प्यार और सम्मान रखेंगे। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी और उनकी निजता का सम्मान करें। धन्यवाद। जस्टिन ट्रूडो और सोफी ग्रेगोइरे के तीन बच्चे हैं- जेवियर (17), एला-ग्रेस (16) और हैड्रियन (11)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+