Chitra Tripathi: एंकर चित्रा त्रिपाठी के अपनी मां के साथ कैसे हैं रिश्ते? इमोशनल कर देगा यह वीडियो

Chitra Tripathi Video: देश की मशहूर पत्रकार और एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी खबरों के अलावा सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रहती हैं। चित्रा अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर अपने घर-परिवार से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। चित्रा ने अब अपनी मां सरोज के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में चित्रा त्रिपाठी और उनकी मां के बीच कितना गहरा और स्नेहिल सम्बन्ध साफ देखा जा सकता है। चित्रा वीडियो में बताती हैं कि उनकी मां नोएडा आई थीं और अब गोरखपुर लौट रही हैं। चित्रा कहती हैं कि उनकी मां बहुत टैलेंटेड हैं, वो घर संभालने से लेकर गाना गाने तक हर चीज में माहिर हैं। वीडियो में चित्रा अपनी मां को गाना सुनाने को कहती हैं। चित्रा की मां भोजपुरी गाना ''जुग जुग जियसु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो, ललना लाल होइहे, कुलवा के दीपक मनवा में, आस लागल हो'' गाती हैं।

Chitra Tripathi

'मां बेटी में प्यार हमेशा यूंही बना रहे'

ये गाना गाते वक्त चित्रा भी उनका साथ देती हैं। चित्रा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसपर दो लाख से ज्यादा व्यूज है और 23 हजार से ज्यादा लाइक्स है। वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है।

एक यूजर ने लिखा, 'मां बेटी में प्यार हमेशा यूंही बना रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, माता जी को सादर प्रणाम। एक यूजर ने लिखा, ''आई सरोज त्रिपाठी मां का दुलार, बेटी चित्रा त्रिपाठी को मैजिक बरकरार है।'' कई यूजर ने तो वीडियो पर हार्ट वाला इमोज बनाया है। एक यूजर ने लिखा, 'चित्रा जी,,बहुत बधाई पुरुस्कार के लिए...वैसे मेरी बेटी भी आपकी तरह ही माताजी को मक्खन लगाती है,,जब कोई काम हो तब।।वैसे आजकल की बेटियों से बेटों से बढ़कर है।''

कुछ यूजर ने कमेंट किया है कि रील में स्पष्ट होता है कि मां-बेटी का रिश्ता सिर्फ खून का नहीं है, यह भावनाओं और साझा यादों का बंधन है। वहीं एक यूजर का कहना है कि चित्रा की मां की आंखों में जब बेटी की उपलब्धि झलकती है, तो दर्शकों को पसंद आया है।

जानिए चित्रा त्रिपाठी के बारे में?

  • चित्रा त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। वो बचपन में भारतीय सेना में जाना चाहती थीं लेकिन वो पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गईं।
  • चित्रा त्रिपाठी ने अपनी स्कूलिंग गोरखपुर के सरकारी स्कूल से की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चित्रा त्रिपाठी ने डीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में मास्टर्स की डिग्री हासिल ली है।
  • चित्रा ने देश-दुनिया की कई बड़ी खबरों को कवर किया है। उनके करियर में डीडी न्यूज, इंडिया न्यूज, साहारा इंडिया, न्यूज 24, ETV नेटवर्क, आजतक जैसे चैनलों से जुड़ने के बाद वे ABP में फिलहाल हैं।
  • चित्रा ने अनुभवी हिंदी पत्रकार और 'हिंदी खबर' चैनल के डायरेक्टर व प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल से शादी की थी। चित्रा और अतुल की शादी 2008 को हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।
  • चित्रा ने मार्च 2025 में अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो और अतुल अग्रवाल अब अलग हो चुके हैं और उनका तलाक हो गया है। वो अब सह‑माता‑पिता और परिवार के रूप में एक साथ हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+