Jalgaon Child Rescue Video: बर्तन में फंसी बच्चे की गर्दन, फिर डॉक्टर ने किया कुछ ऐसा कि सब दंग रह गए
Jalgaon Child Rescue Video: महाराष्ट्र के जलगांव से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी की सांसें थाम दीं। खेल-खेल में एक साढ़े तीन साल के मासूम का सिर एल्युमिनियम के बर्तन में इस कदर फंस गया कि वह जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगा।
परिजनों की बदहवासी और बच्चे की चीख-पुकार के बीच जलगांव के सहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जो सूझबूझ दिखाई, उसने एक नन्हीं जान को नया जीवन दिया है। आज यह हैरतअंगेज रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है।

viral medical rescue video: खेल-खेल में काल बना एल्युमिनियम का बर्तन
साढ़े तीन साल का मासूम घर में बर्तनों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसका सिर एक गहरे बर्तन में घुस गया। बर्तन गर्दन के पास इतना टाइट हो गया कि बच्चे को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। देखते ही देखते बच्चे का चेहरा नीला पड़ने लगा और परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे। कई जगह डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए, क्योंकि बर्तन निकालने की कोशिश में गर्दन पर गंभीर चोट या नस कटने का डर था।
ये भी पढ़ें: रजनीकांत वाला 'रोबोट' ना बन जाए AI? लिखने-पढ़ने के बाद अब दिमाग भी दौड़ाएगा Meta का नया मॉडल 'V-JEPA 2'
डॉ. मिन्हाज पटेल का साहसी और ऐतिहासिक फैसला
जब बच्चा सहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचा, तो डॉ. मिन्हाज पटेल ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने पारंपरिक मेडिकल तरीकों के बजाय कुछ अलग करने का रिस्क लिया। उन्होंने तुरंत एक स्थानीय प्लंबर को बुलाया और कटर मशीन का उपयोग करने का फैसला किया। यह एक बेहद जोखिम भरा कदम था, क्योंकि मशीन की एक छोटी सी चूक बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला।
Maharashtra viral news: प्लंम्बर और डॉक्टरों की जुगलबंदी ने किया चमत्कार
अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर जैसे माहौल में प्लंबर ने बिजली से चलने वाले कटर का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने बच्चे को स्थिर रखा और लगातार उसके सिर और बर्तन के बीच सुरक्षा कवच बनाए रखा। घंटों चली इस बेहद नाजुक प्रक्रिया के दौरान पानी का छिड़काव किया गया ताकि घर्षण से पैदा हुई गर्मी बच्चे को नुकसान न पहुंचाए। अंततः, बर्तन को दो हिस्सों में काटकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi Viral Video: बाइक पर सवार होकर चलती बसों को रोक रहा ये शख्स, वीडियो देख खौल उठेगा आपका खून
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में मासूम की चीखें सुनकर लोगों का दिल दहल रहा है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर और प्लंबर की जुगलबंदी की जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे 'चमत्कार' और 'डॉक्टर की बुद्धिमानी' का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। करीब 10 दिन पुरानी यह घटना आज भी जलगांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और माता-पिता के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है।












Click it and Unblock the Notifications