IPS Love Story: कम उम्र में शादी और तलाक के बाद बनीं आईपीएस, बेस्ट सेलर लेखक से हुआ प्यार, अब हैं पावर कपल
IPS Love Story: प्रसिद्ध लेखक नीलोत्पल मृणाल और पुलिस अधिकारी अनीता प्रभा शर्मा की लव स्टोरी 60 के दशक की फिल्मों जैसी है। संघर्ष, आत्मसम्मान, धैर्य और प्रेम के ताने-बाने में बनी यह कहानी आज बहुत से युवाओं के लिए प्रेरणा है। नवंबर 2024 में हुई उनकी शादी ने न सिर्फ साहित्यिक और प्रशासनिक जगत का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस जोड़ी की खूब चर्चा हुई। नीलोत्पल फिलहाल अपनी नई किताब विश्वगुरु की वजह से भी चर्चा में हैं।
एसीपी अनीता प्रभा शर्मा का जीवन आसान नहीं रहा। बहुत कम उम्र, मात्र 17 साल में उनकी शादी कर दी गई थी। सामाजिक दबावों और निजी परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। शादी टूटने और तलाक के बावजूद उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

IPS Love Story: पहली शादी से तलाक लेकर बनीं अधिकारी
अनीता शर्मा ने शादी टूटने के बाद पढ़ाई पर और गंभीरता से ध्यान दिया। अपने एक भाषण में उन्होंने बताया था कि पढ़ाई के दौरान अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने पार्ट टाइम ब्यूटिशियन का भी काम किया था। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और कड़ी मेहनत के दम पर MPPSC परीक्षा पास कर पुलिस सेवा के लिए चुनी गईं। आज वे मध्य प्रदेश में ACP रैंक पर काम कर रही हैं। निर्भीक कार्यशैली की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनका सफर उन महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो विपरीत हालात में भी अपने सपनों को जिंदा रखती हैं।
Anita Sharma Nilotpal Mrinal Love Story: लेखक और पुलिसवाली का प्यार
अनीता के पति नीलोत्पल मृणाल हिंदी साहित्य का एक चर्चित नाम हैं। 'डार्क हॉर्स' और 'औघड़' जैसे उपन्यासों के जरिए उन्होंने युवाओं के बीच गहरी पहचान बनाई है। उनका लेखन ग्रामीण जीवन की सामाजिक सच्चाइयों, संघर्षों और आम आदमी की पीड़ा को संवेदनशीलता के साथ सामने लाता है। साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल अपनी सादगी और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। नवंबर 2024 में नीलोत्पल मृणाल ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की थी। उन्होंने अनीता प्रभा शर्मा के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।
साहित्य और पुलिसवाली की जोड़ी है चर्चा में
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस रिश्ते को "साहित्य और साहस का मिलन" बताया जाता है। नीलोत्पल अपनी लेखनी से समाज की सच्चाई को आईना दिखाते हैं। दूसरी ओर अनीता कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली निडर पुलिस अधिकारी हैं। शादी के बाद एक इंटरव्यू में नीलोत्पल मृणाल ने कहा कि अनीता का उनके जीवन में आना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने अनीता के संघर्ष, आत्मनिर्भरता और सोच की खुलकर सराहना की। यह रिश्ता केवल प्रेम की कहानी नहीं है, बल्कि बराबरी, सम्मान और आपसी समझ का उदाहरण भी है।
नीलोत्पल मृणाल और अनीता प्रभा शर्मा की कहानी बताती है कि जिंदगी चाहे जितनी कठिन क्यों न हो, अगर हौसले मजबूत हों तो नई शुरुआत हमेशा संभव है। यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो हालात से हार मानने के बजाय उनसे लड़ने का साहस रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications