Engineer's Day 2025: आधुनिक भारत के नायकों को नमन, सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर्स को ऐसे करें विश
Engineer's Day 2025 Quotes: आधुनिक भारत की हर प्रगति के पीछे इंजीनियरों का अहम योगदान छिपा है। चाहे आसमान छूते पुल हों, तेज रफ्तार हाईवे, ऊंची इमारतें या डिजिटल इंडिया की मजबूत नींव। हर जगह इंजीनियरों की मेहनत और कल्पना शक्ति दिखाई देती है। इन्हीं योगदानों को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।
यह दिन भारत के महान सिविल इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित है। जिन्होंने अपने अनोखे काम और विज़न से देश के विकास की नई दिशा तय की। 1968 से मनाया जा रहा यह दिन न सिर्फ इंजीनियरों की उपलब्धियों का सम्मान करता है, बल्कि युवाओं को भी संदेश देता है कि कल्पना, मेहनत और तकनीक से असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे?
इंजीनियर्स डे उन सभी इंजीनियरों के योगदान को याद करने का मौका है। जिन्होंने देश के लिए नई-नई तकनीकें और ढांचे बनाए। सड़क, पुल, बांध, इमारतें या डिजिटल दुनिया-हर जगह इंजीनियरों का मेहनत और हुनर दिखाई देता है। यह दिन युवाओं को भी प्रेरित करता है कि वे तकनीक और इंजीनियरिंग के जरिए देश को आगे बढ़ाएं।
सर एम. विश्वेश्वरैया का योगदान
सर विश्वेश्वरैया को भारत का सबसे बड़ा सिविल इंजीनियर माना जाता है। उन्होंने कृष्णा राजा सागर बांध जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं को सफल बनाया और देश में विकास की दिशा तय की। उनकी सोच और मेहनत ही आज भी इंजीनियरों के लिए प्रेरणा है।
इंजीनियर्स डे के बेहतरीन कोट्स
इस खास दिन पर कुछ प्रेरणादायक विचार, जो इंजीनियरिंग की अहमियत को और बेहतर समझाते हैं-
"इंजीनियरिंग सपनों को हकीकत में बदलने की कला है।"
"हर मशीन के पीछे एक इंजीनियर का आइडिया छिपा होता है।"
"इंजीनियर्स समस्या नहीं, समाधान बनाते हैं।"
"इंजीनियरिंग का मतलब असंभव को संभव करना है।"
"बिना इंजीनियर्स के आधुनिक दुनिया अधूरी है।"
"इंजीनियर्स समाज को आगे बढ़ाने की ताकत हैं।"
"इंजीनियरिंग दिमाग से शुरू होकर इंसानियत पर खत्म होती है।"
"हर खोज की शुरुआत एक इंजीनियर के विचार से होती है।"
"इंजीनियर्स सिर्फ मशीनें नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ते हैं।"
"सच्चा इंजीनियर वही है, जो अपनी क्रिएटिविटी से लोगों की जरूरत पूरी करे।"












Click it and Unblock the Notifications