राष्ट्रीय भाषा पर DMK सांसद कनिमोझी ने ऐसा क्या कह दिया जो बना सोशल मीडिया सेंसेशन, आप देखिए वीडियो
DMK MP Kanimozhi in Spain: स्पेन दौरे पर गई सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहीं DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल जब उनसे भारत की 'राष्ट्रीय भाषा' को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद शानदार जवाब दिया। उनके जवाब ने न सिर्फ प्रवासी भारतीयों का दिल जीत लिया, बल्कि इंटरनेट पर भी तारीफों की बाढ़ ला दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इसे भारत की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समरसता का सटीक परिचय बता रहे हैं।

कनिमोझी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में भाषा को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में कनिमोझी की ये टिप्पणी भाषा बहस में एक सशक्त आवाज बनकर उभरी है।
"विविधता ही भारत की पहचान" DMK MP Kanimozhi
दरअसल, स्पेन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कनिमोझी से जब पूछा गया कि भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है? इस पर उन्होंने बेझिझक और बेबाक जवाब देते हुए कहा, "भारत की राष्ट्रीय भाषा विविधता में एकता है। यही संदेश हम दुनिया को देना चाहता है, और यह आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण है।"
भारत की ‘राष्ट्रीय भाषा’ पर उठा सवाल, कनिमोझी के जवाब ने जीता सबका दिल#Kanimozhi #NationalLanguageDebate #IndiaInMadrid #DMK #NewsUpdate pic.twitter.com/K88NNAKdXu
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) June 2, 2025
उनके इस जवाब को कार्यक्रम में मौजूद भारतीय प्रवासियों से जबरदस्त तालियों की गड़गड़ाहत के साथ सराहा गया। यह वक्तव्य विशेष रूप से उस समय आया है जब तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार के बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत तीन-भाषा नीति को लेकर राजनीतिक तनाव चल रहा है। दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में इसका विरोध कर रहा है। तमिलनाडु सरकार का मानना है कि यह नीति हिंदी को जबरदस्ती थोपने की कोशिश है।
पांच देशों की यात्रा पर है ये ग्रुप
कनिमोझी के नेतृत्व में औयह सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों के दौरे पर निकला है, जिसका मकसद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करना और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारत का पक्ष समझाना है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख नेता:
- राजीव राय - समाजवादी पार्टी
- बृजेश चौटा - भारतीय जनता पार्टी
- प्रेम चंद गुप्ता - राष्ट्रीय जनता दल
- आशोक कुमार मित्तल - आम आदमी पार्टी
- पूर्व राजदूत मंजीव एस. पुरी और जावेद अशरफ
स्पेन का भारत को आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट समर्थन
प्रतिनिधिमंडल की स्पेन यात्रा के अंतिम चरण में स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस से मुलाकात की गई, जिसमें भारत की "ज़ीरो टॉलरेंस" नीति पर चर्चा हुई। स्पेन ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का "निर्विवाद समर्थन" देने की बात कही।
मैड्रिड में प्रतिनिधिमंडल ने "एसोसिएशन ऑफ विक्टिम्स ऑफ टेररिज़्म" (AVT) के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। यह संस्था 4,000 से अधिक आतंकवाद पीड़ितों को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहायता प्रदान करती है। इस दौरान, भारत और स्पेन ने आतंकवाद पीड़ितों के समर्थन में अपनाई जा सकने वाली सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा किया।
एक भाषा नहीं, कई भाषाएं भारत की आत्मा
कनिमोझी के बयान ने एक बार फिर यह याद दिलाया कि भारत की पहचान उसकी भाषाई बहुलता, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समावेश में निहित है। ऐसे समय में जब भाषा को लेकर राजनीतिक बहस तेज है, उनका यह संदेश भारत के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का एक शांत लेकिन स्पष्ट जवाब था। भारत की "एकता में विविधता" ही उसकी असली राष्ट्रीय भाषा है यही विचार आज पूरी दुनिया को समझाने की जरूरत है।
-
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications