Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों का सफाया करता है। इस फिल्म ने सिर्फ नोटों की बारिश ही नहीं की, बल्कि सरहद पार खौफ का माहौल भी बना दिया है।
पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा!

Indian Spy in Lyari Viral Video: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' कमाई
रणवीर सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने महज एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब 700 करोड़ की ओर कदम बढ़ा रही है। लोग फिल्म के एक्शन और डायलॉग्स के दीवाने हो गए हैं। थिएटरों में सीटी और तालियों की गूंज रुकने का नाम नहीं ले रही। भारत ही नहीं, विदेशों में भी यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है।
Pakistan Lyari Video: पाकिस्तान में मच गया बवाल
भले ही यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई, लेकिन वहां इसके चर्चे हर गली-नुक्कड़ पर हो रहे हैं। फिल्म में जिस तरह से भारतीय एजेंट को पाकिस्तानी आतंकियों के अड्डे तबाह करते हुए दिखाया गया है, उसने वहां के लोगों की नींद उड़ा दी है। दाऊद इब्राहिम का जिक्र और फिल्म की बोल्ड कहानी ने पड़ोसी मुल्क में एक अलग ही तरह की सनसनी फैला दी है।
ये भी पढे़ं: Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर
ल्यारी का वो वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के ल्यारी का एक वीडियो खूब वायरल है। इस वीडियो में पाकिस्तानी पुलिस गलियों में घूम-घूम कर भिखारियों और संदिग्धों की जांच करती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर 2' के डर से वहां की पुलिस को अब हर शख्स में भारतीय जासूस नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को फिल्म के असर से जोड़कर देख रहे हैं।
ये भी पढे़ं: US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल?
क्या वाकई डर गई है पाक पुलिस?
वीडियो को देखकर नेटिजन्स जमकर मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में एजेंट के भेष बदलकर रहने के तरीके ने पाकिस्तानी प्रशासन को इतना डरा दिया है कि वे अब भिखारियों की भी तलाशी ले रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म का असर है या कोई रुटीन चेकिंग, यह कहना मुश्किल है, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ने अपना काम बखूबी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications