US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल?
US-Iran के चलते Pakistan की सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन (Premium Petrol) पर लगने वाला टैक्स (लेवी) तीन गुना बढ़ाकर 100 से 300 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz के आसपास उपजे तनाव के कारण वैश्विक तेल सप्लाई पर दबाव बना हुआ है।
शहबाज ने जनता पर थोपी महंगाई की मार
यह फैसला प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में ईंधन की कीमतों और आर्थिक उपायों की समीक्षा की गई। जिसमें प्रीमियम पेट्रोल पर 200 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया। यह बढ़ोतरी खास तौर पर हाई-ऑक्टेन फ्यूल पर लागू होगी, जो आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होता है।

जनता का गला घोंटकर पैसे बचा रहे शरीफ
सरकार के मुताबिक, इस फैसले से हर महीने करीब 9 अरब रुपये की बचत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पैसों का इस्तेमाल जनता को राहत देने के लिए किया जाएगा। उनका दावा है कि इससे अर्थव्यवस्था पर बोझ कम होगा, क्योंकि इसका असर मुख्य रूप से अमीर वर्ग पर पड़ेगा। हालांकि, पाकिस्तान की आवाम जानती है कि अगला नंबर एक बार फिर से उनका है। इसलिए ये कहा जा रहा है कि शहबाज शरीफ आम जनता का गला घोंटकर पैसे बचा रहे हैं।
आम जनता में बढ़ी घबराहट
पाकिस्तान के पैटर्न को देखें तो महंगाई एक तरफ से बढ़ती है और फिर धीरे-धीरे सभी वर्गों को अपनी जद में ले लेती है। जैसी है ये खबर आई कि पाकिस्तान में प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया, वहां मिडिल क्लास और BPL में घबराहट बड़ गई। उन्हें ये डर सताने लगा है कि सरकार कभी भी सादा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती है। लिहाजा ये वर्ग अभी से पेट्रोल भरने में लगे हैं। इसके अलावा सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार पहले ही बढ़ा चुकी है।
पहले भी बढ़ चुके हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
इससे पहले 6 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। उस समय वैश्विक तेल कीमतों में उछाल Iran और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से आया था। जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है।
अभी क्या भाव है पेट्रोल-प्रीमियम पेट्रोल और डीजल?
वर्तमान में, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये प्रति लीटर, डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी और प्रीमियम पेट्रोल करीब 535 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
हवाई यात्रा हुई महंगी
ईंधन महंगा होने का असर सबसे ज्यादा एविएशन सेक्टर में दिखा। 10 मार्च तक, जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के कारण एयरलाइंस ने टिकट के दाम बढ़ा दिए। कराची-लाहौर और कराची-इस्लामाबाद जैसे रूट्स पर किराए में 2,800 से 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फैसला वाकई राहत देता है या महंगाई को और बढ़ाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications