Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री की शादी पर सबसे बड़ा अपडेट, विरोधियों को दी खुली चुनौती, VIDEO VIRAL
Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी शादी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज पहले से कहीं ज्यादा सख्त और बेबाक नजर आ रहा है।
एक हालिया पॉडकास्ट में बाबा ने अपनी शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की और साफ कर दिया कि उनकी बारात मामूली अंदाज में नहीं, बल्कि पूरी 'दबंगई' के साथ निकलेगी। एक पॉडकास्ट के दौरान जब एंकर ने धीरेंद्र शास्त्री से पूछा कि आपकी शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आपको डर नहीं लगता कि लोग ट्रोल करेंगे?

इस पर बाबा ने बेखौफ होकर कहा, 'हम बिल्कुल बड़ी शादी करेंगे, दबंगई के साथ करेंगे और सबको बताकर करेंगे। हम तो कहते हैं कि जिन्हें शादी को लेकर जो भी पोस्ट डालनी है, अभी डालकर फ्री हो जाओ। हमें शादी के बाद कोई लफड़े नहीं चाहिए। जिसको जौहर करना है, वो अभी कर ले!'
मैं माया छोड़ने का प्रवचन नहीं सुनाता
आमतौर पर संतों को त्याग और वैराग्य की बात करते देखा जाता है, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने यहां एक अलग लकीर खींच दी। उन्होंने अपनी विचारधारा स्पष्ट करते हुए कहा, 'मैं कभी माया छोड़ने की बात नहीं करता, क्योंकि मैं खुद माया लेकर प्रवचन सुनाता हूं।'
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने साफ मंत्र दिया कि- 'बाहर से संसारी रहो और अंदर से संन्यासी। बाहर से माया के रहो और अंदर से मायापति (ईश्वर) के।' उन्होंने तर्क दिया कि वह धन त्यागने पर जोर नहीं देते, क्योंकि अगर देश का नागरिक संपन्न नहीं होगा, तो देश कभी सशक्त नहीं बन पाएगा।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की लव मैरिज है या अरेंज? शादी के बाद सबसे पहले कहां जाने का है प्लान?
क्यों उठी 'शाही शादी' पर बहस?
दरअसल, यह पूरा मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शाही शादी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। जयपुर के 'ताज आमेर' में हुई उस भव्य शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। ट्रोल्स ने आरोप लगाया था कि 'सादगी का उपदेश देने वाले खुद विलासिता में डूबे हैं।'
इंद्रेश उपाध्याय का पलटवार
अपनी शादी के बाद पहली बार व्यासपीठ पर बैठे इंद्रेश उपाध्याय ने भावुक होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग चमक-धमक तो देख रहे हैं, लेकिन यह नहीं देख रहे कि पूरी शादी बिना लहसुन-प्याज और शराब मुक्त थी। उन्होंने यह भी कहा, 'जब ठाकुर जी के उत्सव में हमारी जेब फट जाती है, तब कोई सवाल नहीं उठाता।'












Click it and Unblock the Notifications