Viral: स्कूल छोड़ प्रेमी संग फरार हुईं सरकारी शिक्षिका, Video जारी कर अब किसको दे रही हैं धमकी?
Sitamarhi BPSC Teacher Viral Video: बिहार के सीतामढ़ी में इन दिनों 'किताबों और क्लास' से ज्यादा 'इश्क के चर्चे' आम हैं। सरकारी नौकरी और BPSC की गरिमा के बीच एक शिक्षिका की फिल्मी प्रेम कहानी ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। वंदना कुमारी नाम की शिक्षिका ने न केवल स्कूल की चौकठ लांघी, बल्कि सात फेरे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान भी कर दिया।
यह मामला सिर्फ भागकर शादी करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वायरल वीडियो ने इसे एक हाई-वोल्टेज ड्रामा बना दिया है। आइए, जानते हैं इस 'सरकारी मैडम' की बगावत की पूरी कहानी।

BPSC Teacher Vandana Kumari: चॉक-डस्टर छोड़ थामा प्रेमी का हाथ
सीतामढ़ी के रीगा की रहने वाली वंदना कुमारी, जो BPSC पास कर शिक्षिका बनी थीं, अचानक स्कूल से गायब हो गईं। जब तक स्कूल प्रशासन और घरवाले कुछ समझ पाते, तब तक मैडम सात समंदर पार तो नहीं, लेकिन अपने प्रेमी संजीत कुमार के साथ गांव की सरहदें पार कर चुकी थीं। खबर जंगल की आग की तरह फैल गई कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका अपने करियर और परिवार को पीछे छोड़ 'इश्क की राह' पर निकल पड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video: 'बाहर डार्लिंग और अंदर...', कल्याण बनर्जी की इस शिकायत पर लोटपोट हुए सांसद, वायरल हुआ वीडियो
Sitamarhi Teacher Love Story: 'मैं अपनी मर्जी से आई हूं'
फरार होने के कुछ ही घंटों बाद वंदना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बम फोड़ा। वीडियो में वह अपने प्रेमी संजीत के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह कोई नाबालिग बच्ची नहीं हैं, बल्कि एक समझदार सरकारी टीचर हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से संजीत को अपना जीवनसाथी चुना है। वीडियो जारी करने का मकसद घरवालों को यह बताना था कि उनके खिलाफ कोई पुलिस केस या किडनैपिंग का ड्रामा न रचा जाए।
Vandana Kumari Sanjeet Kumar Viral Video: पिता पर 'मर्डर' की साजिश का आरोप
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में प्रेमी संजीत कुमार ने सीधे तौर पर वंदना के पिता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। संजीत ने डरे हुए लहजे में कहा, "वंदना के पिता हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और हमारा मर्डर करवा सकते हैं।" उसने चेतावनी दी कि यदि उसके परिवार को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार वंदना के पिता होंगे। साथ ही, संजीत ने झूठे केस न करने की हिदायत देते हुए कानून की शरण लेने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: Bihar: लाइब्रेरी जा रहा था छात्र, रास्ते से हुआ किडनैप और बना दिया दूल्हा, पकड़ुआ विवाह का Video वायरल
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह मामला सामने आते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे 'प्यार की जीत' बता रहे हैं, तो कुछ लोग BPSC शिक्षिका के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। लोग इस 'जबरिया शादी' के दौर में 'मर्जी की शादी' को लेकर तरह-तरह की मीम्स और चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल, पूरा जिला अब इस 'टीचर-प्रेमी' जोड़े की अगली लोकेशन और विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications