Bihar: लाइब्रेरी जा रहा था छात्र, रास्ते से हुआ किडनैप और बना दिया दूल्हा, पकड़ुआ विवाह का Video वायरल
Pakdua Vivah Samastipur Bihar: बिहार के समस्तीपुर से 'पकड़ुआ विवाह' का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग दंग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे नीतीश कुमार नामक युवक का अपहरण कर जबरन शादी करा दी गई। वायरल वीडियो में दूल्हा बना युवक बेहोश होकर गिर रहा है, लेकिन रस्में फिर भी जारी हैं।
यह घटना बिहार की उस पुरानी कुप्रथा की याद दिलाती है, जिसे खत्म करने के दावे तो बहुत हुए, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी डरावनी है। आइए जानते हैं इस 'जबरिया शादी' की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Nitish Kumar Kidnapping Bihar: लाइब्रेरी के बहाने अपहरण और नशीला खेल
नीतीश हर रोज की तरह घर से लाइब्रेरी जाने के लिए निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में उसकी आजादी छिनने वाली है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने नीतीश को अगवा कर लिया। उसे एक कमरे में 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और बाहर से ताला जड़ दिया गया। युवक का दावा है कि शादी की रस्मों से पहले उसे नशीला पदार्थ दिया गया ताकि वह विरोध न कर सके।
ये भी पढे़ं: Valentine Shocking VIDEO: बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसी जलन! 46 सेकंड में मारे 36 थप्पड़-सुजा दिया सहेली का चेहरा
Bihar Forced Marriage Case: बेहोशी की हालत में सात फेरे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस घटना की भयावहता को साफ बयां कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नीतीश की हालत इतनी खराब है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा। सिंदूर दान और फेरों के दौरान वह बार-बार बेहोश होकर गिर रहा है, लेकिन वहां मौजूद लोग सहानुभूति दिखाने के बजाय जबरन उससे रस्में पूरी करवा रहे हैं। यह वीडियो कानूनी व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े करता है।
Viral video: 'पकड़ुआ विवाह' की कुप्रथा और कानून
बिहार के कुछ इलाकों में आज भी 'पकड़ुआ विवाह' (जबरन शादी) की कुप्रथा का साया बना हुआ है। इसमें अक्सर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे या अच्छी बैकग्राउंड वाले लड़कों को निशाना बनाया जाता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ऐसे विवाहों को अमान्य घोषित कर चुके हैं, फिर भी ग्रामीण इलाकों में डर और रसूख के दम पर ऐसी शादियां आज भी धड़ल्ले से अंजाम दी जा रही हैं।
ये भी पढे़ं: HDFC Vivad: 'वो जात पूछ रहा था', कर्मचारी आस्था सिंह ने बताया Viral Video का सच
वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
शाहपुर पटोरी पुलिस का कहना है कि मामला सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से किसी लिखित शिकायत का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि होते ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवक अभी डरा हुआ है और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।












Click it and Unblock the Notifications