Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'MMS Leak कांड' के बाद Sweet Zannat के कितने बढ़े फॉलोअर्स? पिछले 24 घंटे में 5 वीडियो कर चुकी हैं पोस्ट

एआई (AI) के रूप में इंसानों के हाथ मानों कोई 'नागमणि' लग गई है। जिसके पास है, वो तो मजे में है, लेकिन इसका डंक कब, किसे और कैसे वायरल कर दे। इसका अंदाजा तो अब स्वयं विधाता भी नहीं लगा सकते। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। मेघालय की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Sweet Zannat इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

एक 19 मिनट 38 सेकंड के कथित वीडियो ने कोहराम मचा रखा है। लेकिन कहते हैं न कि 'बदनामी में भी नाम होता है' जन्नत के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस 'प्राइवेट वीडियो' ने न सिर्फ उनके जीवन में उथल-पुथल मचा दी है, बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में एक नई बहस भी छेड़ दी है। लेकिन इस बदनामी के बीच एक हैरान करने वाला आंकड़ा भी सामने आया है -उनके फॉलोअर्स की संख्या में भारी उछाल।

Sweet Zannat

कंट्रोवर्सी के बाद फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल
आमतौर पर विवादों के बाद लोग सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं, लेकिन यहां माजरा कुछ और है। इस कथित MMS लीक कांड से पहले Sweet Zannat के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या करीब 2 लाख 80 हजार थी।लेकिन, वीडियो वायरल होने और उसे 'फेक' बताने के बाद लोगों की दिलचस्पी उनमें अचानक बढ़ गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक:

  • अब फॉलोअर्स की संख्या: 3.5 लाख (और यह गिनती जारी है)।
  • कितने बढ़े: लगभग 70,000 नए लोग उनसे जुड़े हैं।
  • एक्टिविटी: जन्नत ने हार नहीं मानी है। वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं और पिछले 24 घंटों में 5 नए वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं, जिन्हें लाखों बार देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो से मिली 'अनचाही' शोहरत
कहीं ना कहीं इस घटना के बाद इस लड़की के फॉलोअर्स में बढ़ोतरी हुई है, जो सोशल मीडिया के एक कड़वे सच को बयां करता है। इसे 'सिंपैथी' कहें या लोगों की 'क्यूरिऑसिटी', लेकिन सच यह है कि जिस वीडियो ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, उसी ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। लोग यह देखने आ रहे हैं कि वीडियो के बाद जन्नत का क्या रिएक्शन है, और इसी चक्कर में उनका अकाउंट तेजी से ग्रो कर रहा है।

कौन हैं Sweet Zannat?
Sweet Zannat मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी आईडी @sweet_zannat_12374 नाम से है। वे एक साधारण परिवार से आती हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी (Daily Vlogs) से जुड़े वीडियो बनाती हैं। उनकी सादगी ही उनकी पहचान थी, लेकिन 27 नवंबर के बाद सब कुछ बदल गया।

क्या है 19 मिनट 38 सेकंड के वीडियो का सच?
27 नवंबर को सोशल मीडिया (टेलीग्राम, ट्विटर, इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैला।

  • दावा: वीडियो में Sweet Zannat जैसी दिखने वाली लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया।
  • सोशल मीडिया का रिएक्शन: वीडियो सामने आते ही लोगों में लिंक खोजने की होड़ लग गई। जहां कुछ लोग इसे असली मान रहे थे, वहीं कई नेटिजन्स ने इसे AI Deepfake का कमाल बताया।

जन्नत का पलटवार: 'मैं 12वीं पास हूं, वो इंग्लिश बोल रही है
इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए Sweet Zannat ने 28 नवंबर को एक क्लैरिफिकेशन वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बेहद तार्किक बात कही। उन्होंने वीडियो को Deepfake बताते हुए कहा कि, 'मुझे और वीडियो में दिखाई दे रही लड़की को ध्यान से देखो-क्या हम एक जैसी लगती हैं? मैं मुश्किल से 12वीं पास हूं, मुझे ठीक से इंग्लिश नहीं आती, जबकि वीडियो में दिख रही लड़की 'फ्लुएंट इंग्लिश' (Fluent English) में बात कर रही है।' उन्होंने यह भी शेयर किया कि भले ही फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है।

पिछले 24 घंटों में पोस्ट किए नए वीडियो

खतरा: कहीं अगला शिकार आप तो नहीं?
Sweet Zannat का यह मामला सिर्फ एक इंफ्लूएंसर की कहानी नहीं है, बल्कि हर उस शख्स के लिए चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर है। AI Deepfake टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर किसी की भी छवि को पल भर में खराब किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने भी इस घटना को एक उदाहरण मानते हुए कड़े कानूनों की मांग और सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+