Budget Friendly Travel Destination 2024: कम खर्च में बीते साल भारतीयों ने लिया किन लोकेशन का मजा? देखें लिस्ट
Budget Friendly Travel Destination 2024: विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बजट को देखते हुए यह सपना अधूरा रह जाता है। 2024 में, भारतीय यात्रियों ने कई ऐसी जगहों की खोज की, जहां वे कम खर्च में शानदार अनुभव ले सकते हैं। इन डेस्टिनेशन ने न केवल उनकी जेब पर हल्का असर डाला, बल्कि उन्हें नई संस्कृति, अद्भुत नज़ारे और बेहतरीन खाने का स्वाद भी दिया।
थाईलैंड से लेकर फिलीपींस तक, इन जगहों ने भारतीय यात्रियों को अपनी खूबसूरती, सस्ती यात्रा और स्थानीय अनुभवों से आकर्षित किया। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देश भारतीय मुद्रा के मुकाबले सस्ता साबित हुए, जबकि मध्य एशिया और यूरोप के कुछ देशों ने किफायती विकल्प प्रदान किए।

अगर आप भी विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं और बजट की चिंता कर रहे हैं, तो ये टॉप 10 बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन आपकी सूची में शामिल हो सकते हैं। यहां फ्लाइट टिकट से लेकर दैनिक खर्च तक की पूरी जानकारी दी गई है, जिससे आप अपनी अगली यात्रा की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं। बीते साल, 2024 में ये जगह भारतीयों के टॉप लिस्ट में रहे हैं...
ये भी पढ़ें: Luxurious Travel Destinations: 2024 में किन लग्जरियस लोकेशन ने बनाई भारतीयों की ट्रेवल लिस्ट में जगह?
2024 के टॉप बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन (Budget Friendly Travel Destination 2024)
थाईलैंड
थाईलैंड भारतीय यात्रियों के लिए हमेशा से एक पसंदीदा और किफायती गंतव्य रहा है।
फ्लाइट टिकट (बैंगलोर से): ₹14,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹2,000 से ₹3,500।
श्रीलंका
समुद्र तट, पहाड़ और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर।
फ्लाइट टिकट (बैंगलोर से): ₹18,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹1,500 से ₹2,000।
भूटान
प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी संस्कृति का खजाना।
फ्लाइट टिकट (बागडोगरा तक): ₹12,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹1,200 से ₹2,000।
नेपाल
सांस्कृतिक धरोहर और खूबसूरत पहाड़ों का देश।
फ्लाइट टिकट (दिल्ली से): ₹9,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹2,000 से ₹2,500।
अजरबैजान
एशिया और यूरोप की संस्कृति का अनोखा मेल।
फ्लाइट टिकट (दिल्ली से): ₹26,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹4,500 से ₹6,000।
कजाखस्तान
प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक शहरों का अनोखा संगम।
फ्लाइट टिकट (दिल्ली से): ₹15,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹2,000 से ₹3,500।
तुर्की
इतिहास और जीवंत संस्कृति का गंतव्य।
फ्लाइट टिकट (मुंबई से): ₹31,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹11,000 से ₹13,000।
वियतनाम
प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति और स्वादिष्ट खाना।
फ्लाइट टिकट (दिल्ली से): ₹18,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹2,500 से ₹3,000।
लाओस
शांत वातावरण और अद्भुत नजारे।
फ्लाइट टिकट (बैंगलोर से): ₹29,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹1,000 से ₹1,100।
फिलीपींस
समुद्र तट, हरियाली और रंगीन संस्कृति।
फ्लाइट टिकट (मुंबई से): ₹20,000 से शुरू।
दैनिक खर्च: ₹5,000 से ₹7,000।
ये भी पढ़ें: बिना यात्रा बीमा नहीं मिलेगी इन देशों में एंट्री! ट्रेवल इंश्योरेंस क्यों बनता जा रहा है जरूरी, कब आता है काम?
इन बजट-फ्रेंडली गंतव्यों के साथ, 2024 ने भारतीय यात्रियों को अद्भुत और किफायती यात्रा का मौका दिया। आपकी अगली यात्रा के लिए ये गंतव्य जरूर विचार करने लायक हैं!












Click it and Unblock the Notifications