Underwater Dwarka City: पीएम मोदी ने कर ली समंदर की सैर, हम भी करें द्वारिका की तैयारी

Underwater Dwarka Nagari: दिल्ली एनसीआर से हो और जाना चाहते हो द्वारिका, तो चलिए हम ले चलते हैं आपको पुरी जानकारी के साथ कृष्ण की नगरी द्वारकाधीश। द्वारिका धाम हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है, जो गुजरात के काठियावाड़ के क्षेत्र में अरब सागर के छोर पर स्थित है। इस नगरी का धार्मिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व हैं।

कृष्ण नगरी द्वारिका नगरी

द्वारिका जाने के लिए ट्रैन, बस, फ्लाइट ऑपशन हैं।

ट्रैन से

नई दिल्ली से द्वारकाधीश के लिए मात्र एक ट्रेन उत्तरांचल एक्सप्रेस 195065 चलती है। जो की एक वीकली ट्रेन है। यह ट्रेन आपको नई दिल्ली से द्वारिका पहुंचने में 24 घंटे 5मिनट का समय लेती है।
चुकी यह ट्रेन साप्ताह में एक बार चलती है, इसलिए आपको रिजर्वेशन 3 महीने पहले करना होगा। मंदिर जाने के लिए स्टेशन के बाहर से आपको ऑटो, टेक्सी मिल जाएंगी। रेलवे स्टेशन से द्वारिका मंदिर की दूरी 2.50 किलो मीटर पड़ता है।

बस से

यदि आप बस से आने का सोच रहे हैं तो आपको दिल्ली एनसीआर के नेशनल बस स्टेशन से अहमदाबाद के लिए बस लेना होगा, क्योकि दिल्ली से द्वारिका के लिए डाइरेक्ट बस नहीं चलता। अहमदाबाद से द्वारिका के लिए बस मिल जाएंगा। जो आपको 6 से 7 घंटे में द्वारिका पहुंच देगा। जिसका टिकट प्राइस 600 से 700 एक व्यक्ति के होते हैं। अगर आप पर्सनल ट्रांसपोर्ट से जाना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर से द्वारिका की दूरी 1429.8 किलोमीटर पड़ता हैं। जिसमें आप 25 घंटे में दिल्ली से द्वारिका पहुंचेंगे।

फ्लाइट से

यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो द्वारिका के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पोरबंदर है जो की द्वारिका से 100 किलों मीटर की दूरी पर पड़ता है। एयरपोर्ट से टैक्सी मिल जाएंगा।

अब बात करते है द्वारिका में रहने का तो हमारा सुझाओ यही रहेगा, कि रूम हो या होटल मंदिर के पास ही लें। ताकि घूमने में परेशानी न हों। यहाँ आपको प्राइवेट होटल्स मिल जायेगा। जिसका प्राइस 700 से स्टार्ट होता हैं। यहां धर्मशाला भी हैं जहाँ आप रुक सकते हैं प्राइस की बात करे तो एक व्यक्ति के 200 रुपयें होता हैं।
द्वारिकाधीश मंदिर सुबह के 6 बजे से दोपहर के 1 बजे तक और शाम के 5 बजे से 9 बजे तक खुला होता है।

आपको बताते चले, पनडुब्बी के जरिए गुजरात सरकार का पर्यटन विभाग 2024 में द्वारका नगरी के दर्शन कराएगा। पनडुब्बी लोगों को अरब सागर में 300 फीट नीचे लेकर जाएगी और द्वारका नगरी के अवशेषों को दिखाएगी। पनडुब्बी में एक बार में 24 टूरिस्ट समुद्र के अंदर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्बल और गहरा संबंध प्रस्तुत किया। पीएम मोदी ने समुद्र में डूबे द्वारका नगरी को श्रद्धांजलि अर्पित की पीएम अपने साथ भगवान कृष्ण को अर्पित करने के लिए समुद्र के अंदर मोर पंख लेकर गए और अंदर काफी वक्त बिताया साथ ही कृष्ण साधना भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+