भारतीयों का मालदीव से 'मोहभंग', अब टूरिस्ट की संख्या में भारत से आगे निकला यह देश, बायकॉट ट्रेड का बड़ा असर

Maldives Tourism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 2 जनवरी को लक्षद्वीप को लेकर शेयर की गई तस्वीरों के बाद देश में मालदीव बॉयकॉट कैंपेन चला, जिसका असर जमकर देखा गया। अब कंडीशन यह है कि घूमने के लिए मालदीव अब भारतीयों की पहली पसंद नहीं रहा है। यानी की भारतीय पर्यटकों का मालदीव से मोहभंग हो गया है।

दोनों देशों के बीच चल रहे राजनयिक तनाव के बाद मालदीव को भारी नुकसान उठना पड़ रहा है। पर्यटकों की संख्या को लेकर पहले कभी एक नंबर पर रहने वाले भारत से टूरिस्ट की संख्या में भारी गिरावट आई है।

Maldives Tourism

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के कुछ मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर राजनयिक तनाव के बीच मालदीव पर्यटन में भारत की हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अपने प्राचीन समुद्र तटों और लक्जरी पर्यटन के लिए प्रसिद्ध मालदीव में भारतीय पर्यटक तीन हफ्ते के भीतर तीसरे से पांचवें नंबर पर आ गया है।

भारतीय पर्यटकों का लंबे समय से मालदीव के पर्यटन में बड़ा स्थान रहा है। 2023 में मालदीव के पर्यटन बाजार का लगभग 11 फीसदी हिस्सा भारतीय पर्यटकों का रहा था, हालांकि अब मालदीव बॉयकॉट कैंपेन के बाद चीजें काफी हद कर बदल गई है।

भारत की हिस्सेदारी में गिरावट

मालदीव पर्यटन वेबसाइट के अनुसार भारत ने 2024 की शुरुआत 7.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अपने पर्यटन में तीसरे सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में की, जबकि चीन शीर्ष 10 बाजारों की सूची में भी नहीं था।
हालांकि, राजनयिक तनाव के बाद संख्या में अचानक बदलाव देखा गया। जबकि 28 जनवरी तक मालदीव पर्यटन के लिए भारत की बाजार हिस्सेदारी 8 प्रतिशत थी, चीन और ब्रिटेन ने देश को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष 10 की सूची में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

देखिए मालदीव आने वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट

  1. रूस: 18,561 विजिटर्स, 10.6% मार्केट हिस्सेदारी, (साल 2023 में 2 रैंक)
  2. इटली: 18,111 विजिटर्स, 10.4% हिस्सेदारी (साल 2023 में 6 रैंक थी)
  3. चीन: 16,529 विजिटर्स, 9.5% हिस्सेदारी (साल 2023 में रैंक 3 थी)
  4. ब्रिटेन: 14,588 टूरिस्ट, 8.4% हिस्सेदारी (साल 2023 में रैंक 4 थी)
  5. भारत: 13,989 टूरिस्ट, 8.0% हिस्सेदारी (साल 2023 में रैंक 1 थी)
  6. जर्मनी: 10,652 विजिटर्स, 6.1% हिस्सेदारी
  7. यूएसए: 6,299 विजिटर्स , 3.6% हिस्सेदारी (2023 में रैंक 7)
  8. फ़्रांस: 6,168 विजिटर्स, 3.5% हिस्सेदारी (2023 में रैंक 8)
  9. पोलैंड: 5,109 टूरिस्ट, 2.9% हिस्सेदारी (2023 में रैंक 14)
  10. स्विट्ज़रलैंड: 3,330 टूरिस्ट, 1.9% हिस्सेदारी (2023 में रैंक 10)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+