Lakshadweep: बिहार से लक्षद्वीप कैसे पहुंच सकते हैं, आने-जाने में कितना आएगा खर्च?
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद इस जगह की जानकारी के लिए लोग लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जिस तरह से लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, उसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि अगर वो वहां जाना चाहें, तो कैसे जा सकते हैं और उनके इस टूर में कितना खर्च आएगा।
भारत के अलग अलग राज्यों से लक्षद्वीप जाने का खर्चा और रास्ता हम आपको डिटेल में बताएंगे। अगर आप बिहार के निवासी हैं और लक्षद्वीप घूमने का सोच रहे है तो हम आपको वहां जाने का जरिया, खर्चा, रास्ता और वहां के खूबसूरत द्वीपों के बारे में जानकारी देंगे। भारत से लक्षद्वीप जाने के लिए सिर्फ एक ही एयरपोर्ट की लाइन है जो केरल के कोच्चि से जुड़ी हुई है। कोच्चि से अगत्ती आइलैंड के बीच की दूरी 457 km है, जिसके कारण फ्लाइट 1.5 घंटों में लक्षद्वीप पहुंचा देती है।

राजधानी पटना से नई दिल्ली ट्रेन से जानें में लगभग 13.5 घंटों का समय लगता जिसकी टिकट 530 रुपए की होती है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन (कोच्चि) तक कुल 4 ट्रेन उपलब्ध है। नई दिल्ली से एर्नाकुलम टाउन तक केरल एक्सप्रेस और हिमसागर एक्सप्रेस है जो लगभग 2 दिन के सफर के बाद आपको पंहुचा देगी। केरल एक्सप्रेस और हिमसागर एक्सप्रेस, दोनों ही ट्रेनों की टिकट प्रति व्यक्ति लगभग 1000 से 3500 रुपए तक के बीच में उपलब्ध है। साथ ही हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जंक्शन जाने के लिए तीन ट्रेन- TVC राजधानी, मिलिनियम एक्सप्रेस और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस उपलब्ध है। अगर आप राजधानी से जाना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति लगभग 5000 से 8000 रुपए तक का बजट पड़ेगा। साथ ही मिलिनियम एक्सप्रेस और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस से आप प्रति व्यक्ति लगभग 1000 से 3500 रुपए तक की टिकट से 2 दिन के लगातार सफ़र के बाद आप कोच्चि (एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन) पहुंच जाएंगे। कोच्चि एयरपोर्ट से अगत्ती आइलैंड जाने का प्रति व्यक्ति की टिकट लगभग 5500 रुपए हैं।
केवल हवाई यात्रा के लिए आप पटना एयरपोर्ट में फ्लाइट से नई दिल्ली जा सकते है और फिर वहां से सीधी फ्लाइट कोच्चि के लिए उपलब्ध है। कोची एयरपोर्ट से फिर अगत्ती आइलैंड की फ्लाइट लेकर आप लक्षद्वीप जा सकते है। इस पूरे हवाई यात्रा में 1 दिन 15 घंटों का समय लगेगा साथ ही इसका खर्च प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 20000 रुपए का आएगा। अगत्ती आइलैंड पहुंचने के बाद आप वहां से मिनिकॉय द्वीप, कदमत द्वीप, कवरत्ती द्वीप, कलपेनी द्वीप और थिन्नकारा द्वीप नाव या हेलिकॉप्टर से भी जा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications