योगी सरकार देने जा रही है जनता को बड़ी सौगात, अब 500 रुपए में होगी घर की रजिस्ट्री

विसि चुनाव से पहले योगी सरकार देने जा रही है जनता को बड़ी सौगात, अब 500 रुपए में होगी घर की रजिस्ट्री

लखनऊ, 23 सितंबर: साल 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले योगी सरकार जनता को बड़ी सुविधा देने जा रही है। दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार घरों और जमीन की खरीद में जुड़े जरूरी नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिसके बाद मकान की खरीद पर 500 रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री हुआ करेगी। इस नियम के लागू होने के बाद लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। ये लाभ नए के साथ पुराने खाली पड़े मकानों के लिए भी दिया जाएगा।

Yogi govt is going to give a big gift, the registry of the house will be done in 500 rupees

बता दें, आवास विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर उच्चाधिकारियों की सहमति बैठक में बन गई है। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इससे गरीबों को सस्ते मकान मिलने का रास्ता साफ होगा। यूपी सरकार चाहती है कि आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण के साथ ही निजी बिल्डरों द्वारा बनाए गए ईडब्ल्यू एस मकानों की रजिस्ट्री 500 रुपये के स्टांप पर कराने की सुविधा दी जाए। इस सुविधा से गरीबों को मकान कम कीमत में मिल जाएंगे।

आवास विभाग ने राज्य के सभी विकास प्राधिकरणों से ऐसे मकानों की लिस्ट मांगी थी। ऐसे में करीब 7000 मकानों की पहचान की गई है जो ईडब्ल्यूएस वाले मकान हैं। लखनऊ, बरेली, वाराणसी, बस्ती, कुशीनगर, कपिलवस्तु और सोनभद्र में बने ईडब्ल्यूएस मकानों की संख्या का पता अभी नहीं चल पाया है। आवास विभाग का मानना है कि 500 रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री की सुविधा देकर गरीबों को बड़ी राहत दी जा सकती है। बता दें, अभी मकान खरीदने के लिए काफी रजिस्ट्रेशन फीस देनी पड़ती थी। ऐसे में बिल्डर तो अपनी जेब भर पाते हैं लेकिन गरीब लोगों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पाता था।

वहीं, अब ईडब्ल्यूएस मकानों की रजिस्ट्री अब 500 रुपये के स्टांप पर की जाएगी। कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले गरीबों के लिए सरकार की तरफ से यह सौगात दी जा सकती है। इससे गरीबों का मकान खरीदने का सपना पूरा हो पाएगा। वहीं, इससे स्टांप विभाग को एक अनुमान के मुताबिक 15 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+