योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में सस्ती दर पर मिलेगी 5G सेवा
Yogi Governmen: इंटरनेट का इस्तेमाल कर पढ़ाई करने वालों के साथ-साथ नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब यूपी में सस्ती दर पर इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर आईटी विभाग द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर मंगलवार को कैबिनेट में पेश किया गया।
कैबिनेट में प्रस्ताव पेश होने के बाद भारतीय टेलीग्राफ एक्ट को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मंजूरी दे दी गई। मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में 5G इंटरनेट चलाने वाले लोगों को सस्ती दर पर इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि आईटी विभाग की ओर से राज्य में सेंट्रल वायरोल एक्ट को लागू करने का निर्णय पहले ही लिया गया था और इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्रस्ताव तैयार किए जाने के बाद मंगलवार को इसे कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया गया।
आईटी विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत, ऊर्जा विभाग और नगर निगम के पोलों और अन्य सेवाओं के उपयोग के लिए 5जी नेटवर्क प्रदान करने वाली कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले शुल्क को कम करेंगे। इसके अलावा कुछ वर्गों में इसे खत्म करने की भी योजना बनाई गई है।
सरकार की इस नीति से 5G नेटवर्क मुहैया कराने वाली कंपनियों को काफी राहत मिलेगी और जब 5G नेटवर्क मुहैया कराने वाली कंपनियों को राहत मिलेगी तो उनके द्वारा चार्ज में कुछ कटौती की जाएगी, ऐसे में 5G इंटरनेट सेवा उत्तर प्रदेश में सस्ती दर पर मिलेगी।
यह भी बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। राज्य सरकार ने यूपी में शिक्षा आयोग को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications