केजरीवाल सरकार के इस प्लान से दिल्ली में 90 लाख मीट्रिक टन कूड़े का होगा निस्तारण

राजधानी में भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े के पहाड़ हटाने के लिए अब तीन अतिरिक्त एजेंसियां लगाई जाएंगी। इसके साथ कूड़े का निस्तारण करने वाली एजेंसियों की कुल संख्या छह हो जाएगी।

राजधानी में भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े के पहाड़ हटाने के लिए अब तीन अतिरिक्त एजेंसियां लगाई जाएंगी। इसके साथ कूड़े का निस्तारण करने वाली एजेंसियों की कुल संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। इस कदम से दो वर्ष में तीनों साइट से 90 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण होगा। निगम ने ओखला और गाजीपुर लैंडफिल साइट पर एजेंसी नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं, जबकि भलस्वा लैंडफिल साइट के लिए अगले महीने टेंडर निकाला जाएगा। यहां पर नवंबर तक काम शुरू हो जाएगा।

Garbage mountains to end in Delhi

निगम महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ जल्द से जल्द खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद सभी कामों की निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देश पर कूड़ा निस्तारण की क्षमता को दोगुना करने की योजना तैयार की गई है। तीनों कूड़े के पहाड़ों पर अभी एक-एक एजेंसी काम कर रही है, मगर जल्द ही प्रत्येक साइट एजेंसियों की संख्या बढ़ाकर दो कर दी जाएगी।

हर वर्ष उठेगा 15 लाख मीट्रिक टन कूड़ा
प्रत्येक नई एजेंसी हर वर्ष 15 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण करेगी। अतिरिक्त एजेंसी के काम चालू करने के बाद प्रत्येक लैंडफिल साइट से एक वर्ष में 30 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होगा। इस तरह एक वर्ष में तीनों लैंडफिल साइटों से 90 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा हटाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+