'PET परीक्षा नौजवानों के साथ धोखा, निरस्त करने की रखेंगे मांग', AAP नेता संजय सिंह
Noida: आम आदमी पार्टी के युवा सम्मेलन में नोएडा पहुंचे राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पीईटी परीक्षा में हुई अव्यवस्था पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के बच्चे को नोएडा, मेरठ के बच्चे को गाजीपुर सेंटर भेज दिया गया है। हम युवा सम्मेलन में पीईटी परीक्षा को निरस्त करने का प्रस्ताव करेंगे।

रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि पीईटी परीक्षा नौजवानों के साथ धोखा है। इसमें 12 लाख बच्चों की परीक्षा छूट गई। विधायक, सांसद व मंत्री बनने के लिए जब कोई योग्यता नहीं तो लेखपाल के लिए क्यों? क्या परीक्षा पास सभी बच्चों को रोजगार दे दिया जाएगा?
उन्होंने अलीगढ़ में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने के मामले में भाजपा पर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि हमने प्रदेश के सभी जिलों की हकीकत को लोगों के सामने रखा है। अयोध्या व देवरिया के स्कूल में बच्चों के चावल नमक देने की बात सामने आई है। यूपी में प्रशासन, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। सरकार सिर्फ सख्ती के नाम पर बुलडोजर की नौटंकी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications