'जांबाज सैनिकों के शौर्य और समर्पण भाव को मेरा प्रणाम', वसुंधरा राजे ने वायुसेना दिवस की दी बधाई

भारतीय में हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष एयरफोर्स ने अपना 91वां वायु सेना दिवस मनाया। इस विशेष दिन पर भारत के कई जानी मानी हस्तियों और नेताओं ने एयरफोर्स को बधाई दी है। राजस्थान की पूर्व सीएम वा बीजेपी नेता ने वसुंधरा राजे ने वायुसेना दिवस के मौके पर एयरफोर्स के जवानों के अदम्य साहस को याद करते हुए उनके देश प्रति समर्पण भाव को नमन किया है।

राजे ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर साहस व वीरता से परिपूर्ण वायुसेना के सभी जांबाज सैनिकों के शौर्य व समर्पण भाव को मेरा प्रणाम। गगन की अनंत ऊंचाइयों में आपकी अद्भुत ताकत व पराक्रम पर सम्पूर्ण भारतवर्ष गौरवान्वित है।"

 Raje congratulated on Air Force

भारतीय वायु सेना (IAF) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम क्षेत्र में एक मेगा एयर शो आयोजित किया। यहां देश भर के 10 एयरबेसों से राफेल लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर सहित 120 लड़ाकू जेट और परिवहन विमान इस अवसर पर हवाई प्रदर्शन में भाग लिया। जिसमें दो पुराने विमानों हार्वर्ड और टाइगरमोथ ने संगम तट पर लव और कुश फॉर्मेशन में उड़ान शामिल है।

परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो की उड़ान भी दिखी। सारंग के 5 हेलिकॉप्टर ने हवा में आई और डायमंड की आकृति बनाई। सूर्य किरण में आसमान में पहले दिल का शेप बनाया। फिर उसको भेदते हुए निकल गया। वहीं इस एयर शो में पहली बार महिला ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी ने भारतीय वायुसेना दिवस की परेड का जिम्मा संभाला। ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी कॉम्बैट यूनिट में कमांड अपॉइंटमेंट पाने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी हैं।

बता दें कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई। इंडियन एयरफोर्स का संस्थापक एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी को माना जाता है। 1 अप्रैल 1954 सुब्रोतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का पहला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+