उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जमरानी बांध को लेकर सीएम धामी ने दी जानकारी
Uttarakhand News: 9 नवंबर को उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना दिवस के अवर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। सीएम धामी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।
सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

इस दौरान सीएम धामी ने जमरानी बांध को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमरानी बांध से सिंचाई के पानी को लेकर यूपी से जल्द एमओयू होगा। जमरानी बांध निर्माण से लगभग 1200 परिवार प्रभावित होंगे। प्रभावतों के विस्थापन के लिए पराग फॉर्म में 300 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 65000 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश प्राथमिकता रहेगी। जिलाधिकारी से निवेश के लिए तत्काल प्रस्ताव मांगे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications