उत्तराखंड साल 2025 में देश का नंबर वन राज्य बन जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार, 12 नवंबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि को विश्व की आध्यामिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर विकसित करना, उसे विश्व की आध्यामिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जब उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे, उस समय उत्तराखंड देश का नंबर-वन राज्य बन जाएगा। राज्य के हर जिले में गोरक्षा शाला खोले जाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षा शाला और उसकी तरह अन्य गोशालाओं को तीर्थ पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की बात भी कही। साथ ही श्रीकृष्णायन गोशाला को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने को जल्द सड़क निर्माण और तटबंध बनाए जाने की घोषणा भी की।

pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को गोपाष्टमी पर हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के बसोचंदपुर स्थित श्रीकृष्णायण देशी गोरक्षाशाला पहुंचे। यहां सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, हरिसेवा धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, गोरक्षाशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास जी महाराज के सानिध्य में गाय को गुड़ का प्रसाद खिलने और गो पूजन करने के बाद गोपाष्टमी महोत्सव समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने विकासखंड बहादराबाद के विभिन्न गांवों की लगभग 32 करोड़ की लागत की पंपिग पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही श्रीकृष्णायन गोशाला के लिए शेष भूमि को जल्द ही आवंटित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने सभी से गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील करते हुए मांग की कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी गाय पालक को प्रतिदिन 14 से 15 रुपए के हिसाब से अनुदान मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने 11 लाख रुपये श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षाशाला को देने की घोषणा भी की। गंगादासजी महाराज ने भी कृष्णायन गोशाला को 11 हजार का चेक भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने किया।
इस अवसर पर स्वामी रामकृष्ण मिशन के डा. शिवकुमार, गौरीशंकर गोशाला के संस्थापक बाबा हठयोगी, श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षाशाला के संरक्षक स्वामी आत्मानंद महाराज, स्वामी अमृतानंद, स्वामी कमलानंद, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगाई सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक व स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+