उत्तराखंड: हल्द्वानी में प्रियंका गांधी के साथ टीएस सिंहदेव ने साझा किया मंच

अंबिकापुर, 12 फरवरी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मंच साझा किया। हल्द्वानी में आयोजित सभा में स्वास्थ्य मंत्री की प्रियंका से मुलाकात हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ का हालचाल जाना और उत्तराखंड चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मंच पर मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीन दिन से लगातार उत्तराखंड में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं की जिम्मेदारी मिली थी। इसके अलावे उन्होंने रुद्रपुर, पंतनगर, हल्द्वानी में भी चुनाव प्रचार किया।

 congress

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस को जीत मिलने की पूरी उम्मीद है। उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में कांग्रेस काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी। निचले इलाकों में भी स्थिति पहले से काफी बेहतर है। मुझे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की विधानसभा लालकुआं में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। लालकुआं विस में इस बार माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह दिखा है। कांग्रेस के जीतने के चांस अधिक हैं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि उधम सिंह नगर, नैनीताल क्षेत्र में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं इन सभी स्थानों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में कांग्रेस की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। कई लोगों से चर्चा में यह बात सामने आई है कि उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि ऊपरी इलाकों में मतदाताओं की संख्या कम है पर तराई वाले इलाकों में एक-एक विधानसभा में एक- एक लाख से अधिक मतदाता हैं। आबादी अधिक है। ठंड के बावजूद उत्तराखंड में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी हर कार्यक्रम में मौजूद रहे। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने भी कई सभाओं को संबोधित किया।

प्रियंका जी से दुआ-सलाम हुई

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी से मुलाकात हुई। उनसे दुआ-सलाम हुई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मुझे खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्वाचन क्षेत्र में बुलाया गया था। रावत बड़े नेता हैं, उनके साथ रहने और उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर प्रचार करने का अच्छा मौका और अनुभव मिला।

छत्तीसगढ़ की योजनाओं को बताया

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मतदाताओं के बीच पहुंचकर छत्तीसगढ़ की प्रमुख योजनाओं को बताया। कई योजनाएं नागरिकों के हित के लिए लागू की गई जो बेहतर हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ जिस दिशा में आगे बढ़ा है उसे भी हमने उत्तराखंड के मतदाताओं के सामने रखा है। छत्तीसगढ़ में पंचायतों के सशक्तिकरण को लेकर चल रहे कामों का भी हमने मतदाताओं के सामने उल्लेख किया है।

शनिवार की शाम उत्तराखंड से चुनाव प्रचार के बाद स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली लौट गए हैं। दिल्ली में पूरी रिपोर्ट हाईकमान को देने के बाद कुछ दिन वहीं ठहरेंगे। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। 16 फरवरी को राजधानी रायपुर लौट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+