'जहां कम हो डॉक्टरों की संख्या, वहां लगाए हेल्थ एटीएम', गोरखपुर में बोले सीएम योगी

'जहां कम हो डॉक्टरों की संख्या, वहां लगाए हेल्थ एटीएम', गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर, 14 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को हर हाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाए। हेल्थ एटीएम से लोगों को स्वास्थ्य जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी। जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर डाक्टरों की संख्या मानक से कम हो, वहां हेल्थ एटीएम जरूर लगाए जाएं।

UP CM Yogi Adityanath says where the number of doctors is less, there should be health ATM

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या के बारे में पूछा।

कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। गो तस्करी में लगे लोगों पर सख्ती बरती जाए। नशाखोरी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए। नशीली दवाओं की रोकथाम का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को नियत समय पर पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरी तरह से ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर का हाल भी जाना। उन्होंने कमिश्नर को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर में बोटिंग की सुविधा दी जाए। जो सरोवर धार्मिक परिसर में न हों, वहां मछली पालन भी किया जाए, जिससे आय हो सके। डीएम कृष्णा करुणेश ने नए कलेक्ट्रेट भवन का मानचित्र दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन में आम लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाए। उनके बैठने, पीने के पानी, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+