पहले लखनऊ फिर दिल्ली सरकार का फेल होगा इंजन: सचिन पायलट

गोरखपुर, 24 फरवरी 2022। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब योगी सरकार का जाना तय है। मंदिर, मस्जिद, जाति और धर्म के नाम पर प्रदेश का विकास संभव नहीं है। चार चरणों में हुए चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि अब डबल इंजन की सरकार नहीं चल सकेगी। पहले लखनऊ और फिर दिल्ली सरकार का इंजन फेल होगा।

Sachin Pilot

आसमान छू रही है महंगाई

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार को महराजगंज जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी शरदेंदु पांडेय और फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में रोड-शो व जनसभा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "महंगाई आसमान छू रही है, पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। बेसहारा पशु खेत में जाकर किसानों के फसलों को नुकसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दिल्ली में है। हजार रुपये का गैस सिलेंडर है। खाद, बीज, पेट्रोल, डीजल सब महंगा हो गया है। तीन काले कानून लाकर किसानों के साथ धोखा किया गया, लेकिन उन्हें उसमें हाथ खींचने पड़े और माफी मांगनी पड़ी।"

यहां हाथी चलेगी न साइकिल, सिर्फ हाथ का पंजा चलेगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को दोनों हाथों से आशीर्वाद देकर विधानसभा में पहुंचाएं। उन्होंने कहा, "वर्तमान में जो माहौल मुझे देखने को मिला है, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि न तो यहां हाथी चलेगी न साइकिल। यहां सिर्फ हाथ का पंजा चलेगा। पिछले पांच सालों के अंदर हाथरस, उन्नाव या लखीमपुर खीरी में जो भी घटनाएं हुईं, वहां सबसे पहले प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे। 18 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जेल जाना पड़ा। तब न तो सपा के लोग आए और न ही बसपा के। इस सरकार की नींव हिलाने का काम कांग्रेस ने किया है। ऐसे व्यक्ति को चुनें, जो आपके बीच का हो, जिसका दामन साफ हो। आने वाले तीन मार्च को मतदान अवश्य करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+